बुलंदशहर में नहर पर बन रहा सात मीटर चौड़ा पुल, इससे स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार
बुलंदशहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे के 19 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत लखावट ...और पढ़ें

HighLights
बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे का 19 किमी चौड़ीकरण जारी।
लखावटी मध्य गंगा नहर पर 1.5 करोड़ का नया पुल निर्माण।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाइर्व के 19 किलोमीटर के टुकड़ा का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करा रहा है। लखावटी मध्य गंगा नहर पर सात मीटर चौड़े पक्के पुल का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। इस नए पुल से यातायात को नई रफ्तार मिलेगी।
प्रांतीय खंड ने बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे के 19 किलोमीटर के टुकड़े को 10 मीटर चौड़ीकरण एवं सुददृढ़ीकरण का कार्य करा रहा है। हाईवे के इस टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 58 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
इस टुकड़े का कुछ हिस्से का चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। जबकि शेष टुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी गतिमान है। लखावटी मध्य गंगा नहर पर अभी डबललेन पुल है।
हाईवे के 10 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद यातायात की रफ्तार बढ़ने को ध्यान में रखकर ही नहर पर पुराने पुल के बराबर में नए पुल निर्माण की योजना भी एस्टीमेट में शामिल की थी। सात मीटर चौड़े नए पुल निर्माण पर 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
यह भी पढ़ें- Jewar Link Expressway का बुलंदशहर को लाभ देने को तीन स्टेट हाईवे से उतार-चढ़ाव की सुविधा जरूरी, CM के सामने उठी मांग
हाईवे के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। पुराने पुल के निकट ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सात मीटर चौड़े नए पुल के निर्माण के बाद वाहनों को नहर से गुजरने में सुविधा होगी। साथ ही यातायात को नई रफ्तार भी मिलेगी।
बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे के 19 किलोमीटर के टुकड़े के 10 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। लखावटी में मध्य गंगा नहर पर पुराने पुल के निकट सात मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। जिससे यातायात को नहर से गुजरने में सहूलियत होगी।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड।