Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा चार की छात्रा नाले में डूबी, बरसात के कारण सड़क और नाले का नहीं लगा पता

    By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:40 PM (IST)

    Bulandshahr News: बुलंदशहर में भारी बारिश के बाद स्कूल से घर लौट रही कक्षा चार की छात्रा खुले नाले में डूब गई। स्वजन ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आ ...और पढ़ें

    छात्रा रिंकू का फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।

    छात्रा रिंकू का फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।

    HighLights

    1. पालिका, अग्निशमन और पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

    2. स्वजन ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जिले में हुई झमाझम बरसात एक परिवार के लिए कहर बनकर आई। मुहल्ला साठा निवासी कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय सड़क किनारे खुले नाले में डूब गई। पानी भर जाने के कारण उसे सड़क और नाले का पता नहीं चला और हादसा घटित हो गया। नगर पालिका परिषद के साथ पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम छात्रों की तलाश में जुटी हैं।

    रास्ता तलाशते हुए आगे बढ़ी और नाले में गिरी 

    कोतवाली नगर के मुहल्ला साठा शनिदेव मंदिर के सामने वाली गली निवासी रिंकू कश्यप कपड़ा की दुकान पर काम करते हैं और उनकी पत्नी ज्ञानवती मकानों में मजदूरी करती है। उसका 15 वर्षीय पुत्र गगन कक्षा दस का छात्र है, जबकि 10 वर्षीय चारू कश्यप पड़ाेस में स्थित सुशीला पब्लिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। मंगलवार को सुबह लगभाग 11 बजे से दोपहर एक डेढ बजे तक मूसलाधार बरसात हुई, जिसके चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया और सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया।

    चारू स्कूल की छुट्टी के बाद वह रोज की तरह पैदल घर लौट रही थी। बरसात के पानी में सड़क किनारे का खुला नाला पूरी तरह से भर गया था और उसपर ढक्कन भी नहीं लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारु पानी में रास्ता तलाशते हुए आगे बढ़ी तो वह नाले में गिर गई और तेज बहाव में बहने लगी।

    बच्ची को निकालने का प्रयास जारी 

    आसपास मौजूद दुकानदारों ने शोर मचाया और तुरंत नाले में कूदकर बच्ची को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर पालिका की टीम स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची की तलाश कर रहे हैं। अनूपशहर से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ लगी है।

    खबरें और भी

    स्वजन में मचा कोहराम 

    घटना के बाद से स्वजन में कोहराम मचा है। चारु की माता-पिता और भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची के स्वजन और अन्य लोग स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जब बरसात हो रही और सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी भरा था तो उन्होंने बच्ची को अकेला घर क्यों भेज दिया।
    इस हादसे का जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन है, उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के स्कूल प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यातायात एवं कानून व्यवस्था के चलते मौके पर थाना कोतवाली नगर एवं देहात के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।

    सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि बच्ची की तलाश की जा रही है, जेसीबी से नाले के ऊपर से सिलेव को हटाकर बच्ची की तलाश की जा रही है। अनूपशहर से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। अभी तक बच्ची कोई अता-पता नहीं चला है।