विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को नहर में फेंका, पुलिस मुठभेड़ में आरोपित को लगी गोली

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:50 AM (IST)

बुलंदशहर के खुर्जा देहात में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को नहर में फेंकने के मामले में वांछित आरोपित शफीक ...और पढ़ें

मंगलवार की रात आरोपित ने अपने साथी के साथ किशोरी से दुष्कर्म कर फेंक दिया था नहर में।

मंगलवार की रात आरोपित ने अपने साथी के साथ किशोरी से दुष्कर्म कर फेंक दिया था नहर में।

HighLights

  1. खुर्जा देहात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

  2. वांछित आरोपित शफीक पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल।

  3. दूसरा आरोपित भूरा उर्फ मोहम्मद फिरोज पहले ही गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को नहर में फेंकने के मामले में वांछित आरोपित पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपित का दूसरा साथी पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने सात अक्टूबर को खुर्जा देहात थाने पर शफीक और भूरा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे नहर में फेंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की रात पुलिस टीम की नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में आरोपित शफीक पुत्र रफीक निवासी मुहल्ला फैसलाबाद कोतवाली नगर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपित घटनास्थल पर गिरे मोबाइल को लेने आया था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की शाम दूसरे आरापित भूरा उर्फ मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मुहल्ला नरसलघाट थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस शफीक की पत्नी तारा के संलिप्त होने के भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

यह है मामला
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को पिता की मौत के बाद मां उसे अपने साथ राजस्थान ले गई। आरोप है कि मां किशोरी को बेचना चाहती थी। पता चलने पर किशोरी भागकर नगर के मुहल्ला फैसलाबाद निवासी रिश्ते की ताई के घर आ गई। उसकी ताई के घर पर आरोपित शफीक और भूरा का आना-जाना था। ताई ने उसे शफीक की पत्नी तारा के घर छोड़कर दिल्ली गई थी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम UP को मिलेगी नोएडा एयरपोर्ट तक फास्ट कनेक्टिविटी, 74.5 KM के गंगा लिंक एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान

शफीक और भूरा मंगलवार की रात करीब नौ बजे दिल्ली जाने वाली बस में बैठाने के बहाने किशोरी को लेकर खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला चीती के पास स्थित नहर पटरी पर ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने किशोरी को नहर में धक्का दे दिया। किशोरी को ग्रामीणों व डायल 112 पुलिस की मदद से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- 0001 का जबरदस्त क्रेज! बुलंदशहर में 1.35 लाख में नीलाम हुआ UP 13 AD 0001 वाहन नंबर, ऐसे नंबरों की पूरी लिस्ट