मां को 20 व बेटी को 36 घंटे बंधक बनाकर पीटा; छेड़छाड़ भी की, महिला ने भागकर बचाई जान
बुलंदशहर के औरंगाबाद में एक युवक ने मां और बेटी को चोरी के आरोप में बंधक बनाकर बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट की। बेटी को 36 घंटे और मां को 20 घंटे तक बंध ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
औरंगाबाद में मां-बेटी को चोरी के आरोप में बनाया बंधक।
बेटी से 36 घंटे तक छेड़छाड़ और मारपीट, मां को 20 घंटे।
पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।
संवाद सूत्र, औरंगाबाद (बुलंदशहर)। युवक ने चोरी का आरोप लगाकर मां और बेटी को बंधक बना लिया। आरोपित ने बेटी को 36 घंटे तक जबकि मां को 20 घंटे तक बंधक बनाए रखा और बेटी के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अगौता के एक गांव निवासी मां व बेटी गांव तोमडी में मोहन सिंह के यहां काम करती हैं। महिला के अनुसार छह अगस्त की शाम लगभग चार बजे तोमडी निवासी युवक ने फोन कर दोनों को अपने घर बुलाया। आरोप है कि युवक ने महिला की बेटी पर चोरी का आरोप लगाते हुए मां व उसकी बेटी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दोनों के साथ मारपीट की, इससे बेटी बेहोश हो गई और महिला के हाथ में फ्रेक्चर हो गया।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे अर्थात 20 घंटे बाद मां किसी तरह बंधनमुक्त हुई। जबकि उसकी बेटी वहीं पर ही बंधक बनी रही। डरी सहमी महिला ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शनिवार तड़के चार बजे होश आने पर बेटी भी वहां से भागकर गांव खनोदा स्थित अपनी ननिहाल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। ननिहाल वालों ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्वजन और रिश्तेदार एकत्रित होकर औरंगाबाद थाने पहुंचे और आरोपित को नामजद करते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित मोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।