बुलंदशहर में आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट: दो मुख्य डाकघरों में रविवार को भी मिलेंगी आधार कार्ड से सबंधित सेवाएं
बुलंदशहर जिले के दो मुख्य डाकघरों में आमजन को रविवार को भी आधार कार्ड और स्पीड पोस्ट सेवा मिलेगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने और स्पीड पोस्ट की सुविधा।
आम जनता, नौकरीपेशा और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। आमजन और नौकरी पेशा लोगों के लिए डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और आधार कार्ड की विशेष सेवा शुरू की है। बुलंदशहर के प्रधान डाकघर और मुख्य डाकघर खुर्जा में प्रत्येक रविवार को आधार कार्ड और स्पीड पोस्ट सेवा मिलेगी।
डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि आम जनता को कार्य दिवसों में व्यस्तता के कारण आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने या जरूरी दस्तावेज स्पीड पोस्ट करने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए डाक विभाग ने रविवार के दिन भी बुलंदशहर व खुर्जा डाकघर में आधार से संबंधित सभी सेवाएं चालू रखने का निर्णय लिया है।
रविवार को इन दोनों मुख्य डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग सुविधा भी पूरी तरह चालू रहेगी। इससे व्यापारी, छात्र और आम नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज व सामग्री बिना किसी देरी के रविवार को भी आसानी से भेज सकेंगे। डाक विभाग के इस कदम से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ओटीपी है गुप्त संदेश अपने तक ही इसको रखना
बुलंदशहर: बाल पीढ़ी का बचपन अब पुस्तकों के साथ-साथ मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विस्तृत संसार से भी जुड़ चुका है। शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी साहित्यकार देवेंद्र देव मिर्जापुरी ने बालमन की सहज जिज्ञासा, उसकी कल्पनाशीलता तथा उसकी ग्रहणशीलता को ध्यान में रख का आभासी दुनिया के रंग कविता संग्रह लिखा है। साहित्यकार ने संक्रमणकाल में आवश्यकता केवल तकनीकी ज्ञान देने की नहीं, बल्कि उसके विवेकपूर्ण, मर्यादित और मानवीय उपयोग का संस्कार विकसित करने के लिए 202 कविता लिखी हैं।
खबरें और भी
प्रत्येक कविता ज्ञान के साथ विवेक, सुविधा के साथ संयम, प्रगति के साथ संस्कार तथा विज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा का संदेश देती है।