Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी की मौत के दो घंटे बाद पति ने भी त्याग दिए प्राण, गंगा तट पर एक साथ किया गया अंतिम संस्कार

    By Vishal Dixit Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 03 May 2026 06:10 PM (IST)

    बुलंदशहर के पौटा बादशाहपुर गांव में एक दुखद घटना हुई, जहाँ पत्नी की मृत्यु के ठीक दो घंटे बाद उनके बीमार पति का भी निधन हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार ...और पढ़ें

    65 वर्षीय होशियारी देवी व 70 वर्षीय सुखपाल सिंह। सौ. स्वजन

    65 वर्षीय होशियारी देवी व 70 वर्षीय सुखपाल सिंह। सौ. स्वजन

    HighLights

    1. पत्नी होशियारी देवी का कैंसर से निधन हुआ।

    2. दो घंटे बाद पति सुखपाल सिंह ने भी प्राण त्यागे।

    3. गंगा तट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार।

    संवाद सूत्र, जागरण. अहार (बुलंदशहर)। गांव पौटा बादशाहपुर में पत्नी की मौत से आहत बीमार बुजुर्ग पति के भी प्राण छूट गए। पति-पत्नी के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    रविवार की सुबह दस बजे अवंतिका देवी गंगा घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि 70 वर्षीय सुखपाल सिंह 32 वर्षों से राशन डीलर और एक सम्मानित व्यक्ति थे। वे लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज बुलंदशहर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में चल रहा था।

    वहीं उनकी धर्म पत्नी 65 वर्षीय होशियारी देवी को हाल ही में कैंसर होने की पुष्टि हुई थी, इसके बाद उनका आपरेशन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया था। शुक्रवार को तबीयत में सुधार होने के बाद डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया था।

    परिवार को उम्मीद थी कि अब दोनों धीरे-धीरे स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन शनिवार दोपहर तीन बजे होशियारी देवी का अचानक निधन हो गया। ठीक दो घंटे बाद सुखपाल सिंह ने भी अंतिम सांस ली। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।