Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे में नौकरी का 13 लाख में सौदा, रिश्तेदारों ने कराई सेटिंग, ज्वाइनिंग लेटर मिलते ही पैरों तले खिसकी जमीन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:54 PM (IST)

    बुलंदशहर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें रिश्तेदारों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी।

    2. रिश्तेदारों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर की धोखाधड़ी।

    3. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। रेलवे में ग्रुप सी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये हड़पने और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने अपने ही रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

    नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलोन निवासी कल्लू खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बहनोई रहीस खान और उनके पुत्र असद निवासी प्रकाश कालोनी, पानीपत, हरियाणा का उनके घर आना-जाना था। आरोपियों ने उनके पुत्र शाहरुख खान को एक वर्ष के भीतर उत्तर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2022 में 13 लाख रुपये ले लिए।

    पीड़ित के अनुसार, अगस्त 2023 में आरोपितों ने शाहरुख को नार्दन रेलवे का एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपित पीड़ित और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकियां देने लगा। नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    महिला गार्ड का कंपनी के एचआर व सुपरवाइजर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

    बुलंदशहर: सुरक्षा गार्ड महिला कर्मी ने कंपनी के दो कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक अपराध ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

    खबरें और भी

    कोतवाली एवं कस्बा सिकंदराबाद के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस दफ्तर पहुंचकर वहां पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अपराध को तहरीर देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति से है और जोखाबाद चौकी क्षेत्र स्थित एक फ्रीज बनाने की कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं।

    आरोप है कि कंपनी के एचआर और सुपरवाइजर पद पर तैनात कर्मियों ने उसे पिछले दो माह से परेशान कर रहे हैं और छह जुलाई को दोनों आरोपितों ने नौकरी से निकालने की धमकी देकर कंपनी के गेट नंबर दो पर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया तथा यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    आरोप है कि चार अगस्त की शाम को सुपरवाइजर ने सिकंदराबाद स्थित एक ओयो होटल में बुलाया और कहा कि अगर नही आई तो नौकरी से निकलवा दूंगा।

    आरोपितों से परेशान होकर पीड़िता चार अगस्त को छुट्टी लेकर घर चली गई और तभी से वह डर और दहशत में जी रही है। पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।