Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulandshahar: डाक्टर के मृत्यु प्रमाणपत्र में भजन गायिका का पत्नी के तौर पर नाम, चिकित्सक की पत्नी ने दर्ज कराया केस

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 06:46 PM (IST)

    Bulandshahar News बुलंदशहर में चिकित्सक डा. अरुण बंसल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने भजन गायिका दीपा सिंह पर संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप लगाते ह ...और पढ़ें

    भजन गायिका पर दिवंगत चिकित्सक की संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
    भजन गायिका पर दिवंगत चिकित्सक की संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    HighLights

    1. सात माह पहले बीमारी से हो गई थी चिकित्सक की मौत
    2. पत्नी से चल रहा था तलाक का मुकदमा
    3. कोर्ट ने दूसरी शादी से किया था मना

    संवाद सूत्र, जागरण, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। जिले के चिकित्सक डा. अरुण बंसल की सात माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। चिकित्सक की पत्नी ने भजन गायिका दीपा सिंह पर उनके पति की संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

    डा. रुचि बंसल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उनके पति डा. अरुण बंसल की मृत्यु 20 दिसंबर 2024 को हरियाणा के मानेसर में हो गई थी। पति व पत्नी का आपस में तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा था। जिसमें उच्च न्यायालय से 26 मार्च 2019 को एक आदेश जारी करते हुए डा. अरुण को दूसरी शादी करने से मना किया गया था।

    डा. रुचि का आरोप है कि मथुरा के वृंदावन के फेस-दो पुष्पांजलि एन्क्लेव निवासी भजन गायिका दीपा सिंह पुत्री सुरेन्द्र सिंह शिशौदिया की उनके पति से शादी नहीं हुई थी। आरोप है कि दीपा ने जालसाजी कर डा. अरुण बंसल के मृत्यु प्रमाण पत्र में भी अपना नाम पत्नी के कालम में अंकित करवा दिया है और जिलाधिकारी को झूठा शपथ पत्र देकर डा. अरुण के वारिसान में भी अपना नाम पत्नी के रूप में लिखवा लिया है। दीपा ने फर्जी तरीके से जहांगीराबाद के पुख्ता बाजार के पते पर आधार कार्ड बनवा लिया। डा. रुचि ने दीपा पर अपने पति की संपत्ति हड़पने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कोतवाली निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चिकित्सक की पत्नी की तहरीर पर धोखाधड़ी की धाराओं में दीपा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    झगड़ा होने पर रिटायर्ड फौजी ने की थी पत्नी की हत्या

    संवाद सूत्र, जागरण पहासू (बुलंदशहर)। अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरौरा निवासी सोनिका ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि सोमवार को उसकी 55 वर्षीय माता यशपाली देवी का पिता से झगड़ा हो गया था। झगड़े में उनके पिता समय सिंह ने सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर यशपाली की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आरोपित समय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल हथौड़ा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने पत्नी से झगड़ा होने पर हत्या करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।