बुलंदशहर कांवड़ मार्ग पर विशालकाय अजगर ने निगला कुत्ता, मच गई खलबली; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बुलंदशहर के गजरौला गांव में कांवड़ मार्ग पर एक विशाल अजगर ने कुत्ते को निगल लिया, जिससे हड़कंप मच गया। वन विभाग ने दोनों अजगरों को रेस्क्यू कर सुरक्षि ...और पढ़ें

अजगर।
HighLights
अजगर ने कांवड़ मार्ग पर कुत्ते को निगला
कांवड़ियों ने घटना का वीडियो बनाया, वायरल हुआ
वन विभाग ने अजगरों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गजरौला के पास रजवाहे की पटरी पर 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर आवारा कुत्ते को निगल लिया। कांवड़ियों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उधर गांव गजरौला के एक बाग में भी 12 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मंगलवार की सुबह रजवाहे की पटरी से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे थे, तभी रजवाहे में हलचल देखी गई। पास जाकर देखा तो एक विशाल अजगर कुत्ते को निगल रहा था।
यह देख कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कांवड़ियों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
कांवड़ मार्ग पर अजगर ने कुत्ते को निगला
ग्रामीणों की मदद से टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया और सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया। गांव गजरौला के ही एक बाग में भी सोमवार की दोपहर 12 फीट लंबे एक अजगर के निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया था। हालांकि अजगर वापस जंगल में चला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट
अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा
इस संबंध में वन दारोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिगत वन विभाग की टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही रजवाहे और आम के बाग में मिले अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है। कांवड़ियों काे सुरक्षित वन क्षेत्र से निकाला जा रहा है। वन्य जीवों से बचाव को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी कांवड़ियां कोई हानि नहीं हुई है।