Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में झाड़फूंक के फेर में गई युवक की जान, सांप के डसने से हुई मौत

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:22 PM (IST)

    बिजनौर के जयनगर में सांप के डसने से एक युवक की झाड़फूंक के चक्कर में इलाज में देरी के कारण मौत हो गई। तीन साल पहले उसके छोटे भाई की भी रामगंगा नदी में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवक को सांप ने डसा, झाड़फूंक में समय गंवाया।

    2. इलाज में देरी से दीपक की हुई दुखद मौत।

    3. तीन साल पहले छोटे भाई की भी हुई थी मौत।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव जयननगर निवासी एक युवक को सांप ने डस लिया था, लेकिन झाड़फूंक के चक्कर में सही उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई। युवक ग्रामीणों के साथ खेत पर मजदूरी करने गया था।

    शनिवार सुबह गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र शिवनंदन सिंह ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने खेत पर गया था। इस दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उसके साथ आए ग्रामीणों ने स्वजन को दी।

    मौके पर पहुंचे स्वजन ने आनन फानन में नजीबाबाद में स्थित झाड़फूंक कराने वाले को दिखाया। हालत में सुधार होने पर स्वजन उसे घर ले आए। इसके बाद शाम को फिर से युवक की तबियत बिगड़ गई।

    देर रात उसे बाजपुर में किसी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन युवक की हालत में कोई सुधार नही हुआ। इसके बाद युवक को हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद रविवार शाम शव घर पहुंचा।

    तीन साल पहले छोटे भाई की रामगंगा नदी में डूबने से हो गई थी मौत

    पेशे से मजदूर शिवनंदन सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र थे। लगभग करीब तीन साल पहले छोटे बेटे देवेंद्र की रामगंगा नदी में डूबने से उस समय मोत हो गई थी। जब वह खेतों पर मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था।

    नदी के तेज बहाब में डूबकर उसकी मोत हो गई थी, जिसका शव एक सप्ताह बाद दस किलोमीटर की दूरी पर मिला था और अब बड़े बेटे दीपक की भी सांप के डसने पर मौत हो गई।

    घर के दो चिराग बुझने से माता शुशीला देवी पिता सदमे में हैं। मृतक युवक की दो बहनें मोनी व प्रीति का भी रो रोकर बुरा हाल हैं। जिसमे से एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी अविवाहित है। मृतक युवक दीपक भी अविवाहित था।

    15 किमी दूर था सरकारी अस्पताल

    जयननगर से जसपुर की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। जबकि ठाकुरद्वारा 18 किलोमीटर और अफजलगढ़ सीएचसी 25 किलोमीटर है, लेकिन स्वजन उसे सरकारी अस्पताल के बजाय झाड़फूंक कराते रहे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सर्वेश निराला का कहना है कि सांप के डसने पर झाड़फूंक नहीं करानी चाहिए। सरकारी अस्पताल में एंटी वेनम वैक्सीन लगवानी चाहिए।

    खबरें और भी