पीएम मोदी ने कर दी तारीफ तो प्रसिद्ध हो गई विदुर हर्बल चाय, बड़े कारोबारी भी दिखा रहे दिलचस्पी
प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में जिक्र होने के बाद बिजनौर की विदुर हर्बल टी देश भर में प्रसिद्ध हो गई है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिल ...और पढ़ें

HighLights
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में विदुर हर्बल टी की तारीफ की।
बिजनौर के स्वयं सहायता समूह की चाय को मिली देशव्यापी पहचान।
डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए बड़े ऑर्डर, महिलाओं की आय में वृद्धि।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। किसी के मुंह से निकले तारीफ के दो बोल सबको अच्छे लगते हैं। सोचो अगर प्रधानमंत्री किसी कर प्रशंसा कर दें तो क्या होता होगा? बिजनौर को गांव लक्खीवाला में विदुर प्रेरणा स्वेदशी हर्बल टी समूह द्वारा बनाई जा रही विदुर हर्बल टी का नाम प्रधानमंत्री के मन की की बात कार्यक्रम में आते ही चाय पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई है।
उसी दिन से चाय की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ऑर्डर आने लगे हैं। जहां पूरे महीने में चाय के एक हजार पैकेट मुश्किल से बिकते थे, वहीं दस दिन में ही 350 से अधिक पैकेट केवल सैंपल के लिए जा चुके हैं। अधिकारी भी विदुर हर्बल टी पीने लगे हैं। अगर सब कुछ अच्छा रहा तो कुछ ही दिन में समूह को देश भर से ऑर्डर मिलने लगेंगे।
प्रधामंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का नाम आते ही गांव लक्खीवाला का हर्बल टी स्वयं सहायता समूह देश-दुनिया में चर्चा में आ गया। समूह की महिलाओं द्वारा औषधीय गुण वाले खाद्य पदार्थाें व लेमर ग्रास को मिलाकर देशी हर्बल टी बनाई जा रही है।
इसकी 100 ग्राम के पैकेट का थोक दाम 300 रुपये है। अब तक समूह द्वारा महीने भर में एक हजार तक ही पैकेट बनाए जा रहे थे। समूह की महिलाएं इसमें भी खुश थीं, लेकिन सभी अपने अपने काम को और आगे ले जाने का पूरा प्रयास करते हैं।
खबरें और भी
महिलाएं अपने उत्पाद को आनलाइन बेच रहीं थीं। उन्होंने इसके लिए इंडिया मार्ट में देशी चाय को रजिस्टर्ड करा रखा है। लेकिन प्रधामंत्री के मन की बात कार्यक्रम में नाम आते ही महिलाओं के लिए एकदम से सब कुछ बदल गया है।
महीने भर में हजार पैकेट तक ही बना रही महिलाओं के चाय की मांग अब देशभर से आ रही है। बड़े कारोबारी भी चाय की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए महिलाओं को फोन कर रहे हैं। 350 से अधिक पैकेट सैंपल के नाम पर देश भर में भेजे जा चुके हैं।
ये महिलाएं जुड़ी हैं समूह से
बबीता रानी समूह की अध्यक्ष हैं। उनके अलावा नेहा, सोनाक्षी, दीपा रानी, विद्या, गीता, शीतल, मीनाक्षी, पुष्पा और दीपाली भी समूह से जुड़ी हुई हैं। ये लेमन ग्रास पर गिलोय, मुलेठी, कच्ची हल्दी, इलायची, सौंफ आदि औषधीय गुण वाले खाद्य पदार्थाें को पीसकर उनका पानी छिड़कती हैं।
समूह की महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। विदुर हर्बल टी की मांग भी काफी बढ़ी है। कई स्थानों पर सैंपल के लिए पैकेट भिजवाए गए हैं।
-मनोज कुमार वर्मा, उपायुक्त- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
यह भी पढ़ें- 'मन की बात' में गूंजी कश्मीर की पारंपरिक पहचान, पीएम मोदी ने की 'वगू चटाई' कला की सराहना