Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी समारोह में खाने की प्लेट खत्म होने पर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस की मौजूदगी में हुई दुल्हन की विदाई

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 01:06 AM (GMT+05:30)

    नूरपुर में एक शादी समारोह में खाने की प्लेट कम पड़ने पर विवाद हो गया। नाराज एक युवक ने अपने परिवार के साथ दुल्हन के चाचा और मामा पर हमला कर दिया, जिसस ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण बिजनौर। नूरपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में प्लेट कम होने से नाराज युवक ने स्वजन के साथ दुल्हन के चाचा एवं मामा पर हमला कर दिया। मारपीट में दुल्हन का चाचा घायल हो गया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पीआरवी के पहुंचने पर बारात की विदाई हो पाई।

    बुधवार को राहूनंगली निवासी शिवकुमार की बेटी की गांव में बारात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में आमंत्रित व्यक्ति खाना खा रहे थे। इस दौरान मेज पर रखी खाने की प्लेट समाप्त हो गई। इस बात से नाराज गांव निवासी सागर ने शिवकुमार के साले धर्मेंद्र से अभद्रता कर दी।

    आरोप है कि बीच बचाव करने आए शिवकुमार के भाई जयपाल पर सागर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर देर तक हंगामा करते रहे, जिससे बारात विदा होने से रुकी रही।

    दुल्हन के स्वजन द्वारा पीआरवी को सूचना दी गई। पीआरवी के मौके पर पहुंचने पर बारात विदा हो पाई। घायल जयपाल सिंह की ओर से सागर सहित चार व्यक्तियों को विरुद्ध मारपीट एवं धमकी देने के तहरीर दी गई है। एसओ विकास कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में आर्मी कॉलोनी में युवक को बदमाशों ने गोली मारी, पुलिस पर लोगों का फूटा गुस्सा

    खबरें और भी