Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दस साल की अदिति की जान लेने वाली मादा गुलदार पिंजरे में फंसी

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 19 Apr 2026 01:48 PM (GMT+05:30)

    Bijnor News : बिजनौर के मुकर्रमपुर गांव में दस वर्षीय अदिति की जान लेने वाली मादा गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गई। अदिति पर गन्ने के ...और पढ़ें

    पिंजरे में फंसी मादा गुलदार।

    पिंजरे में फंसी मादा गुलदार।

    HighLights

    1. मादा गुलदार बिजनौर के मुकर्रमपुर जंगल में पकड़ी गई।

    2. वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए थे दो पिंजरे

    संवाद सूत्र, नहटौर (बिजनौर)। ग्राम मुकर्रमपुर के जंगल में रविवार को मादा गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गई। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ कर उसे धामपुर कार्यालय ले आई। इस गुलदार की उम्र लगभग चार वर्ष है । साथ ही अब तक दो मादा गुलदार पकड़े गए हैं।

    ग्राम मुकर्रम पुर निवासी अतुल की 10 वर्षीय पुत्री कुमारी अदिति कक्षा चार की छात्रा थी। रविवार को अपनी मां पिंकी देवी के साथ जंगल गन्ना छिलने के लिए गई थी। जैसे ही वे रामकुमार के खेत के पास पहुंची, घात लगाए बैठे गुलदार (Leopard) ने झाड़ियां से निकलकर पीछे से अदिति पर अचानक हमला कर दिया था और उसका गला दबाकर उसे उठाकर जंगल की और खींच कर ले जाने लगा।

    मां पिंकी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे हैं दर्जनों किसान लाठी डंडे लेकर गुलदार के पीछे दौड़े। ग्रामीणों की को आता देख और शोर सुनकर गुलदार बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़कर जंगल की और भाग गया। स्वजन ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

    घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह शूटर अनीश अहमद आदि वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गुलदार को तलाश के लिए ड्रोन कैमरा लगाकर उड़ाया। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए थे। लगातार वन विभाग की टीम लगातार गुलदार की तलाश के लिए ड्रोन कैमरा उड़ा रही थी।

    खबरें और भी

    दिन-रात पांच सदस्यों की टीम ने गांव के जंगल में डेरा डाल रखा था। रविवार की सुबह ग्राम मुकर्रमपुर के जंगल में किसान इंद्रपाल सिंह के खेत में लगे पिंजरे में मादा गुलदार फंस गई। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह वनकर्मियों के साथ पहुंच कर गुलदार को रेंज कार्यालय धामपुर ले गए । डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि अब तक दो मादा गुलदार पकड़े जा चुके है।