Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नील गाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल; उपचार के दौरान मौत, बाइक पर टंगा हुआ मिला हेलमेट

    By Digital Desk Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:04 PM (GMT+05:30)

    बिजनौर के किरतपुर में एक बाइक सवार की नीलगाय से टकराने के बाद मौत हो गई। हेलमेट बाइक पर टंगा होने के कारण सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी जान नहीं बच ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. किरतपुर में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत।

    2. सिर में गंभीर चोट लग जाने से उपचार के दौरान मृत्यु।

    संवाद सूत्र, जागरण. किरतपुर (बिजनौर)। नील गाय से टकराकर बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र से घायल को बिजनौर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    रविवार सुबह करीब 10 बजे एक अधेड़ व्यक्ति अपनी बाइक से किरतपुर से भोजपुर रोड पर मौज़मपुर नारायण की तरफ जा रहा था। जब वह ग्राम महेशपुर खेड़ी से आगे निकला तो ईख के खेत से निकल कर सड़क पार कर रही नील गाय से टकरा गया। बाइक में टक्कर मार कर नील गाय जंगल में भाग गई और बाइक सवार सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पुलिस ने गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर मे भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए बिजनौर मेडिकल होस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से रोहताश (55) पुत्र होरी सिंह निवासी लालवाला थाना मंडावर के रूप मे हुई। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
    रोहताश की बाइक की नील गाय से टक्कर होने के बाद उसका सिर सड़क के गोले से टकराया था, जिससे उसके सिर से बहुत तेजी से खून बह रहा था। अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद सिर में इतनी चोट नहीं लगती और उसकी जान बच सकती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवार के पास हेलमेट था, जो उसकी बाइक में टंगा हुआ मिला था।