विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदू युवक के साथ बुर्के वाली युवती को देख बिफर पड़े मुस्लिम, खड़ा किया हंगामा... लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Sun, 17 May 2026 05:04 PM (IST)

किरतपुर में एक हिंदू युवक के साथ बुर्का पहने युवती को देख मुस्लिम समुदाय ने हंगामा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना था और दोनों एक ही बिरादरी के बालिग प्रेमी-प्रेमिका थे, जिन्हें बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

किरतपुर में हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब

किरतपुर में हंगामा करते लोग। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. हिंदू युवक संग बुर्का पहने युवती को देख हंगामा।

  2. युवती ने पहचान छिपाने को पहना था बुर्का।

  3. दोनों बालिग प्रेमी-प्रेमिका परिजनों को सौंपे गए।

संवाद सूत्र, जागरण. किरतपुर (बिजनौर)। हिंदू युवक के साथ बुर्का पहने युवती को देख मुस्लिम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और दोनों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के स्वजन बुलाकर उन्हें सौंप दिया।

बताया गया कि दोनों घर से भाग कर कहीं जा रहे थे। शनिवार की दोपहर बस स्टैंड के पास एक कंप्यूटर सेंटर की दुकान के बाहर लोगों ने एक युवती, जिसने बुर्का पहना था, उसे एक हिंदू युवक के साथ खड़े देखा। वे दोनों आपस मे बात कर ही रहे थे कि यह देखकर वहां आसपास मौजूद कुछ मुस्लिमों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, जिसकी सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई और पूछताछ की, जिसमें पता चला कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं।

युवती ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन लिया था। पुलिस ने दोनों के स्वजन को सूचना दी। प्रेमिका साहनपुर थाना नजीबाबाद की, जबकि प्रेमी नंगला थाना झालू का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी पुष्पेंदर सिंह ने बताया की दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से घर से कहीं जा रहे थे। दोनों के स्वजन ने कोई कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। दोनों के स्वजन को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में उन्हें सौंप दिया गया।