Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे ने 24 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, 1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया टाइम टेबल

    Updated: Wed, 31 Dec 2025 06:16 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने 1 जनवरी, 2026 से ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली 24 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया है। वाराणसी रेल मंडल के जन संपर् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पूर्वोत्तर रेलवे ने 24 ट्रेनों के समय बदले।

    2. ज्ञानपुर रोड से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    3. नया समय 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।

    जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे ने 01 जनवरी, 2026 से ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली 24 गाड़ियों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन, प्रस्थान के समय में बदलाव कर दिया है। यह जानकारी वाराणसी रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। बताया 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय सुबह 06.20 बजे के स्थान पर 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।

    20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस बनारस से सुबह 04.55 बजे के स्थान पर 04.45 बजे छूटेगी। 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बनारस से सुबह 07.25 बजे के स्थान पर 07.03 बजे छूटेगी।19167 अहमदाबाद- वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से सुबह 10.15 बजे के स्थान पर 10.00 बजे आएगी।

    जोधपुर- वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.00 बजे पहुंचेगी,19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.25 बजे छूटेगी।

    18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.50 बजे छूटेगी। इसी तरह रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के समय में 15 मिनट पहले और 20-25 मिनट बाद आने-जाने में समय का बदलाव हुआ है।