इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद हुई शादी, दस माह में ही पति ने कर ली आत्महत्या
भदोही में 15 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर प्रेम विवाह के 10 महीने बाद आत्महत्या कर ली। अनमोल ने मनीषा राजभर से शादी की थी और वे किराए के मकान में रहत ...और पढ़ें

शादी के दस माह में ही पति ने कर ली आत्महत्या। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। गोपीगंज थाना क्षेत्र के धानापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती में 15 वर्षीय अनमोल कन्नौजिया के घर के अंदर साड़ी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के बारे बताया जाता है कि धनापुर निवासी रमेश कन्नौजिया का पुत्र अनमोल कन्नौजिया 10 माह पूर्व शहंशाहपुर जक्खिनी वाराणसी निवासी रामलाल की पुत्री मनीषा राजभर से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ और प्रेम हो गया दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो शादी कर ली।
दोनों के परिवार को इसकी भनक नहीं लगी और दोनों जंगीगंज के पास बड़गांव मोड़ पर श्याम किशोर तिवारी के मकान मे किराए पर रहने लगे। रविवार की रात इंस्टाग्राम पर दोनों की बाते हुई और किसी बात से नाराज युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर अपनी ईहलिला समाप्त कर लिया।
इस संबंध युवक के चाचा ने बताया कि लड़के की मां का फोन आया कि अनमोल कन्नौजिया फांसी लगाने जा रहा है तब हम लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर दरवाजा अंदर से बंद था कुछ लोगों को लेकर दरवाजा तोड़ा गया तो उस वक्त उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय हल्का इंचार्ज फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। लड़की का कहना था कि मैं रात से ही उसके माता पिता सहित चाचा को इसकी जानकारी दे दी थी।
खबरें और भी
अनमोल कन्नौजिया इकलौता था हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था उसकी एक बहन है। उसके माता पिता मुंबई में रहते है। बहरहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, दो संदिग्धों को हिरासत में ली पुलिस
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में गड्ढा बचाने के चक्कर में पलटी पुलिस की बोलेरो, तीन पुलिसकर्मी घायल