कॉलेज में बड़े बाबू की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख, पैसे मांगने पर युवक को पीटा
भदोही के आशीष कुमार से ओमप्रकाश उर्फ करिया यादव और उसके साथियों ने पब्लिक इंटर कॉलेज, प्रयागराज में बड़े बाबू की नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख रुपये ...और पढ़ें

कॉलेज में बड़े बाबू की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख।
HighLights
आशीष कुमार से नौकरी के नाम पर 6.5 लाख ठगे गए।
पैसे मांगने पर आरोपियों ने युवक को पीटा, धमकी दी।
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली के सारीपुर उमरपुर निवासी आशीष कुमार से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर औराई के बिट्ठलपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ करिया यादव ने 6.5 लाख रुपये की ठग लिए। आशीष को यह अहसास हो गया कि उसे ठगा गया है तो उसने घर जाकर संपर्क किया, उसे पीटा गया, मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
उसकी तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ करिया, दयाशंकर गौतम व अनुराग दीपांकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आशीष कुमार ने तहरीर में कहा कि अप्रैल 2025 में उसके परिचित ओमप्रकाश ने उसे पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी (प्रयागराज) में बड़े बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
इसके लिए उसने अपने सहयोगी दयाशंकर गौतम व उसके पुत्र अनुराग दीपांकर से मिलवाया। तीनों ने मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की मांग की। वह उनके झांसे में आ गया और किस्तों में 6 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग तिथियों में यूपीआई के माध्यम से व गोपीगंज में एक दुकान के पास नकद राशि दी।
उन्होंने चार महीने में ज्वाइनिंग लेटर देने का भरोसा दिलाया था। काफी समय बीत गया तो उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। परेशान होकर वह बिट्ठलपुर उसके घर पहुंचा तो और रुपये मांगे गए तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
खबरें और भी
उसे एससी, एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। एसएचओ शैलेष राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- खंभे से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, पीलीभीत में तालिबानी करतूत का वीडियो वायरल