बस्ती जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अफसरों को लगाई फटकार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बस्ती जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में एसी न होने, गंदग ...और पढ़ें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए। जागरण
HighLights
उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी।
इमरजेंसी वार्ड में एसी न होने पर तत्काल लगवाने के निर्देश।
रोगी कल्याण निधि से अस्पताल सुधारने को कहा गया।
जागरण संवाददाता, बस्ती। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल की सड़क टूटी है। इमरजेन्सी वार्ड में एसी नहीं है। अस्पताल में कबाड़ भरा है। परिसर में मेंटीनेंस का कोई कार्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने प्रमुख चिकित्साधीक्षक से रोगी कल्याण निधि में मौजूद 54 लाख रुपये से जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को कहा।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार को दिन में पौने एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वह सबसे पहले जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर गए। वहां से निकलकर इमरजेन्सी वार्ड में मरीजों के बीच पहुंचे तो देखा कि मरीज उमस से परेशान हैं। वार्ड में एसी न लगा होने पर वह भड़क गए।
उन्होंने एसआइसी से तत्काल वार्ड में लोकल परचेज कर एसी लगवाने का निर्देश दिया। मरीजों के बेड पर साफ चद्दर न मिलने पर उसे भी बदलने को कहा। वार्ड में भर्ती एक एक मरीज से मिले और उनसे उनका हाल पूछा। वार्ड में एक महिला मरीज को खून की उल्टी होने की शिकायत पर उन्होंने डा. रामजी सोनी को तत्काल पूरी जांच कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने मरीजों से पूछा कि दवा अस्पताल में मिल जाती है या बाहर से मंगाना पड़ता है तो सभी ने कहा कि यहीं मिल जाती है। इसके बाद वह अस्पताल में मीटिंग हाल में पहुंचे जहां डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी डा.यशवीर सिंह, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डा. राजीव निगम व प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार के साथ बैठक कर अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर बात की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डिजिटल होगा शहर का हर भू-अभिलेख, 'नक्शा' परियोजना का सर्वे शुरू
उन्होंने सीएमओ से निष्प्रयोज्य एबुंलेस का निस्तारण कर हटाने को कहा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत एएनम सेंटर नहीं खुलते हैं उन्हें खुलवाया जाए। सीएचसी पर आपरेशन थियेटर की व्यवस्था की जाए। चिकित्सकों के जो पद रिक्त हैं उन्हें भरा जाए।
भाजपा के वरिष्ठनेता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने जिला अस्पताल में हार्ट के डाक्टर न होने की बात कही तो उप मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि जिले में ऐसे कोई डाक्टर हों तो उन्हें आउटसोर्सिंग के जरिए उनकी सेवाएं अस्पताल में ली जाएं। इस मौके पर एमएलसी सुभाष यदुवंश, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पीडी डीआरडीए आनंद गुप्ता भी मौजूद रहे।