Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, स्टंट के दौरान ट्रक में घुसी बाइक; ट्रक में लगी आग

    Updated: Sat, 16 May 2026 01:22 AM (IST)

    बस्ती में रील बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। बाइक पर स्टंट करते हुए वह ट्रक से टकरा गया, जिससे आग लग गई और उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रील बनाने के शौक में युवक ने गंवाई जान।

    2. बाइक स्टंट करते समय ट्रक से हुई टक्कर।

    3. हादसे के बाद बाइक और ट्रक में लगी आग।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का शौक के कारण एक युवक की जान चली गई। बाइक चलाते समय स्टंट करते हुए मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा युवक सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में बाइक और ट्रक में आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जमुनीजोत गांव निवासी 20 वर्षीय नवाब अली शुक्रवार शाम करीब सात बजे रामजानकी मार्ग पर कसैला बाबू के पास बाइक से स्टंट करते हुए रील बना रहा था। इसी दौरान उसने बाइक की हैंडिल से दोनों हाथ हटा दिए और मोबाइल से वीडियो शूट करने लगा। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

    बाइक से निकली चिंगारी से लगी आग

    टक्कर के बाद बाइक से निकली चिंगारी से आग लग गई। मौके से गुजर रहे शिक्षक बलवंत प्रताप सिंह ने अपनी कार से अग्निशमन यंत्र निकालकर आग बुझाई। लोगों की मदद से युवक को हर्रैया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि स्टंटबाजी के दौरान नियंत्रण खोने से हादसा हुआ।