नेपाल से मंगाया गांजा और कांवड़ियों को बेची पुड़िया, पुलिस के हत्थे चढ़ा हरैया का नामित सभासद
हरैया, बस्ती में पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के अभियान में एक नामित सभासद को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आ ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
नामित सभासद 10 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने की मादक पदार्थ पर कार्रवाई।
आरोपी पर नेपाल से गांजा मंगाकर बेचने का आरोप है।
जागरण संवाददाता, हरैया, (बस्ती)। पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छानबीन में मनोनीत सभासद गांजा के साथ पकड़े गए हैं। आरोप है कि वह नेपाल से गांजा मंगाए थे, जिसे कावड़ियों में बेचा जाना था।
पुलिस ने रविवार की भोर में महूघाट स्थित रोडवेज बस स्टाप से चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर महाकाल रेस्टोरेंट के मालिक व भाजपा के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह गांजा अपनी दुकान में भोले भाले कांवडियों को पुड़िया बनाकर बेंच रहे थे।
हर्रैया पुलिस ने महाकाल रेस्टोरेंट की तलाशी लिया तो मौके पर आरोपित शनि कुमार उर्फ रवि पुत्र आशाराम निवासी वार्ड नम्बर 06, हनुमान गढ़ी, कस्बा हरैया उम्र करीब 32 वर्ष के पास से पांच पांच किलो के दो पैकेट मे कुल 10 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए।
यह भी पढ़ें- बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: फोरलेन बंद होने के बावजूद रफ्तार का कहर, 3 की मौत
पुलिस ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पूछे जाने पर निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।