Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी मौत का जिम्मेदार लेखपाल...', बस्ती में जमीन विवाद से तंग आकर युवक ने ली अपनी जान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:17 PM (IST)

    बस्ती में चकबंदी लेखपाल से परेशान एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. चकबंदी लेखपाल से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान।

    2. सुसाइड नोट में लेखपाल पर जमीन विवाद का आरोप।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, सुसाइड नोट की होगी पड़ताल।

    संवाद सूत्र, छावनी, (बस्ती)। चकबंदी के लेखपाल से परेशान युवक ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। यह घटना अमोढ़ा कस्बे में मंगलवार की देर रात की है। सुबह करीब पांच बजे बिस्तर पर बेसुध देखकर स्वजन दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।रास्ते में ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

    कुंआगांव निवासी 29 वर्षीय गणेश श्रीवास्तव पुत्र पवन श्रीवास्तव अमोढ़ा कस्बे में अपंजीकृत दवा की दुकान है। झोलाछाप की पहचान है। अपनी दुकान के अंदर सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया।

    सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि चकबंदी लेखपाल ने रोड की जमीन को विरोधियों से मिलकर चकबंदी में खेत के कई टुकड़ों में बांट दिया था। अपनी मृत्यु के लिए चकबंदी लेखपाल को ही जिम्मेदार ठहराया है। जहर खाने के बाद युवक को कई बार उल्टी हुई।

    बड़े भाई मोनू श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह अयोध्या मेडिकल कालेज में वह ले गए थे, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। दिवंगत गणेश श्रीवास्तव ने सुसाइड नोट में अपने लीवर की बीमारी का भी जिक्र किया है, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था।

    इलाज के दौरान वह कर्ज में डूब गया था। उसी समय अमोढ़ा कस्बे में चकबंदी लग गई थी, जिसमें हल्का लेखपाल और चकबंदी अधिकारी उसके जमीन को कई टुकड़ों में बांट दिया था। जिससे वह काफी परेशान था। जिसकी शिकायत उसने सहायक चकबंदी अधिकारी से थी, जिस पर मुकदमा भी चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में सुरक्षा सख्त: अब ढाबा और होटल कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान पत्र रखना अनिवार्य

    28 तारीख पड़ी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीन अगस्त को अगली तारीख पर उसे वहां उपस्थित होना था। घटना के बाद मौके पर एसआई शोभा यादव, एसआई राजेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बस्ती भेज दिया।

    नवंबर में होनी थी शादी

    स्वजन ने बताया कि 25 नवंबर 2026 को युवक की शादी चिलमा बाजार में निर्धारित हो गई थी। तैयारियां पूरी की जा रही थी। सात भाई बहनों में सबसे छोटा गणेश श्रीवास्तव घर इकलौता कमाऊ पूत था। बूढ़े मां का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि युवक के सुसाइड की जानकारी मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सुसाइड नोट भी एक्सपर्ट से दिखवाया जाएगा कि उसी की राइटिंग है या कुछ किसी ने साजिश की है।