Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती: कार सर्विस सेंटर में लगी आग, शार्ट सर्किट से धू-धू कर जलीं 7 गाड़ियां

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:01 AM (IST)

    बस्ती के व्हील कार सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन पूरी तरह जल गईं। भोर का समय होने के का ...और पढ़ें

    कार सर्विस सेंटर में लगी आग।

    कार सर्विस सेंटर में लगी आग।

    HighLights

    1. बस्ती के व्हील कार सर्विस सेंटर में आग लगी।

    2. शॉर्ट सर्किट से 7 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 3 पूरी तरह जलीं।

    3. कोई जनहानि नहीं, लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर के एक प्रमुख कार सर्विस सेंटर व्हील कार बडेवन कोतवाली में सोमवार तड़के करीब चार बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में सर्विसिंग के लिए आईं सात कारें आग की चपेट में आ गईं, जिनमें से तीन गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जबकि चार अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि भोर का समय होने के कारण सर्विस सेंटर बंद था और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    सुबह चार बजे सर्विस सेंटर के अंदर से अचानक तेज लपटें और काला धुआं निकलता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सर्विस सेंटर के संचालक बभनगांवा कोतवाली निवासी नीरज त्रिपाठी और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को दी।

    दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी कंहैया लाल यादव सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया उन्हें सुबह 4.12 बजे सूचना मिली कि कार सर्विस सेंटर बडेवन में आग लगी हुई है।

    खबरें और भी

    लाखों का नुकसान

    इस दर्दनाक हादसे के बाद सर्विस सेंटर प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जिन ग्राहकों की गाड़ियां सर्विसिंग के लिए वहां खड़ी थीं, उन्हें जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    जलने वाली गाड़ियों में कई महंगी और लोकप्रिय ब्रांड्स की कारें शामिल थीं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से आग लगने के सटीक कारणों की गहन जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर