रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! इन 3 ट्रेनों में बिक रहा था अनअप्रूव्ड ब्रांड का पानी, रेलवे टीम ने मारा छापा
गर्मी में पानी की बढ़ती मांग के बीच इज्जतनगर मंडल ने ट्रेनों में अवैध पानी की बोतलों की बिक्री पर कार्रवाई की है। बरेली सिटी और काठगोदाम स्टेशनों पर त ...और पढ़ें

गाड़ी में अवैध पानी की बोतलों को चेक करते रेलवे के अधिकारी
HighLights
बरेली सिटी स्टेशन समेत तीन स्टेशनों पर की गई कार्रवाई
जागरण संवाददाता, बरेली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ गई है और अवैध बिक्री भी बढ़ गई है। रेलवे की ओर से ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इज्जतनगर मंडल की टीम में ट्रेन में यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के नेतृत्व में अनाधिकृत वेंडरों, खाद्य एवं पेय पदार्थ के विरूद्ध अभियान शुरू किया गया है।
गुरुवार को 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस में अनाधिकृत वेंडरों की जांच के दौरान अनाधिकृत पानी की ब्रांड ऐलविश की एक लीटर की 48 बोतलें ड्रम सहित पकड़ी गईं। लीटर रुपए 14 मूल्य प्रति बोतल की 48 बोतले ड्रम सहित प्राप्त किया गया।
कार्रवाई के लिए वाणिज्य अधीक्षक कन्नौज को सुपुर्द किया गया। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 15044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस के एम-1 कोच से आईआरसीटीसी स्टाॅफ द्वारा ट्रेन में बिक्री के लिए रखे गये अनअप्रूव्ड ब्रांड पानी की 25 पेटी संयुक्त जांच अभियान के तहत जब्त की गई।
इस मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है। बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर 12036 पूर्णागिरि जनशताब्दी के कोच संख्या डी-5 में एक अनाधिकृत वेंडर को पकड़ कर रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर धारा-144 के तहत कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब मर्जी के मालिक होंगे बिजली उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए नहीं होगी कोई जोर-जबरदस्ती