विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, बरेली जंक्शन पर RPF ने निभाई जिम्मेदारी

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:28 PM (IST)

नई दिल्ली से मालदा टाउन जा रही ट्रेन में एक नौ माह की गर्भवती महिला ने अचानक प्रसव पीड़ा होने ...और पढ़ें

नवजात को गोद में लेकर बैठी नानी

नवजात को गोद में लेकर बैठी नानी

जागरण संवाददाता, बरेली। नई दिल्ली से मालदा टाउन जा रही ट्रेन में नौ माह की गर्भवती महिला के अचानक दर्द हुआ तो ट्रेन में मौजूद सास और अन्य महिलाओं ने उसकी डिलीवरी कराई। उसने बेटी को जन्म दिया।

बरेली जंक्शन पर जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजा। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर बदायूं मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

रेलवे कंट्रोल को देर रात करीब 1:25 बजे सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 14004 के कोच एस-6 में सीट नंबर 73, 74 और 75 के पास एक गर्भवती महिला की तबीयत खराब है। उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है।

ट्रेन के बरेली जंक्शन पर रात 1:41 बजे पहुंचने पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी के निर्देशन में एसआइ मुरसलीम मलिक, महिला कांस्टेबल करिश्मा और कांस्टेबल विनीत कुमार ने ट्रेन में पहुंचकर महिला की स्थिति का जायजा लिया।

महिला के पति चंदन कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी और मां के साथ नई दिल्ली से मालदा टाउन की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नौ माह की गर्भवती पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।

महिला को आगे के उपचार की जरूरत देखते हुए उनके अनुरोध पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई। रात करीब 2:10 बजे एंबुलेंस से महिला को पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: चीनी मिल खरीदने का दावा निकला हवा! 55 करोड़ का चेक बाउंस, अब इस तारीख को होगी नीलामी