Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बरेली में एक्सपायर कॉस्मेटिक रैकेट का भंडाफोड़, 100 वाला माल 20 रुपये में खरीदते थे; लोगों की स्किन से खिलवाड़

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 02:59 PM (IST)

    एक्सपायर कॉस्मेटिक का बड़ा गिरोह पकड़ा गया। पुलिस ने दिल्ली से लाकर यहां एक्सपायर सामान बेचने वाले करन साहनी को गिरफ्तार किया। वह एक्सपायरी डेट बदलकर या ...और पढ़ें

    पकड़े गए एक्सपायर कास्मेटिक माल के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपित करन साहनी।
    पकड़े गए एक्सपायर कास्मेटिक माल के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपित करन साहनी।

    HighLights

    1. लोगों की शिकायतें मिलने पर पुलिस ने की रेकी तो पकड़ में आया करोड़ों रुपये का माल
    2. 80 प्रतिशत कम दामों पर खरीदकर लाते माल, यहां कर बदल देते थे एक्सपायरी का रेपर

    जागरण संवाददाता, बरेली। सस्ते दामों का लालच देकर लोगों की स्किन व उनके भरोसे से खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली से एक्सपायर माल 80 प्रतिशत तक सस्ते दामों में लाकर उन्हें बरेली के बाजार में खपाया जाता मिला। किसी को यह पता न चले कि माल एक्सपायर है इसके लिए आरोपित ने बेहतर तरीके खोजे।

    प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी या तो थिनर से मिटा दी जाती या फिर उन पर नई एक्सपायरी का रेपर चढ़ा दिया जाता। इसके बाद सस्ते दामों में दुकानदारों को मुहैया कराई जाती और दुकानदार एमआरपी से 10-20 प्रतिशत कम दाम में ग्राहक को देते थे जिससे आरोपित मोटा मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने करन साहनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

    बारादरी पुलिस को लंबे समय से सूचना मिली कि कई दुकानों से खरीदे गए कास्मेटिक प्रोडक्ट के अलावा मच्छर उड़ाने वाले क्वाइल आदि काम नहीं कर रही। बाजारों में उन्हें नकली माल बेचा जा रहा है। पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो कई अहम सुराग हाथ में आए।

    सीतापुर का रहने वाला है करन साहनी

    इसी बीच पुलिस ने सूचना भी मिली कि सीतापुर का रहने वाला करन साहनी दिल्ली से एक्सपायर कास्मेटिक खरीदकर बरेली के गंगापुर, सिकलापुर, सैलानी, गुरुवार व रविवार बाजार के अलावा अन्य तमाम दुकानों पर सस्ते दामों पर बेचता है। किसी को पहचान न हो इसलिए उन प्रोडक्टस की एक्सपायरी मिटाकर दूसरी लगा देता है या फिर उनका रेपर बदल दिया जाता है। सूचना पर पुलिस ने गंगापुर से आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम करन साहनी बताया। कहा कि वह मूल रूप से सीतापुर के आवास विकास कालाेनी का रहने वाला है।

    खबरें और भी

    दिल्ली से लाता था सामान

    वर्तमान में वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रहता है। उसने अपना गोदाम सीआइ पार्क के सामने कृष्णा वाटिका में बनाया हुआ है। आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली के सदर बाजार से एक्सपायरी माल को 80-90 प्रतिशत तक सस्ते दामों में खरीदकर लाता और गोदाम में स्टोर कर लेता। यहां लाने के बाद उनकी एक्सपायरी डेट बदलने का खेल किया जाता। जिन प्रोडक्ट पर थिनर के माध्यम से डेट को मिटाया जा सकता था। उन्हें मिटाकर मुहर के माध्यम से नई तारीख डाला जाता और जो थिनर से नहीं मिटती यानी कंप्यूटर से प्रिंट की हुई होती। उनका पूरा रेपर ही बदल दिया जाता।

    सभी सामान की बदल देते थे एक्सपायरी

    यह रेपर भी दिल्ली से लेकर आता था। जब सभी प्रोक्टर पर एक्सपायरी तारीब बदल जाती तो दुकानदारों को सस्ते दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपित के पास से करीब 1.20 करोड़ रुपये की प्लास्टिक पैकेजिंग मशीन के साथ करोड़ रुपये का माल बरामद किया है। साथ ही आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    100 रुपये कीमत की माल मिलता था 20 रुपये में

    पुलिस की पूछताछ में आरोपित करन ने बताया कि यदि किसी कास्मेटिक की कीमत बाजार में 100 रुपये है तो वह एक्सपायर होने के बाद दिल्ली के सदर बाजार से केवल 20 रुपये में मिल जाती थी। यहां लाने के बाद हीट करने वाली मशीन से उनका रेपर बदलकर उन पर नया रेपर लगाने का काम होता था। जिन प्रोडक्ट से थिनर की मदद से रेट साफ हो जाते उन पर मुहर के माध्यम से नई तिथि डाल दी जाती थी।

    20 रुपये के माल को नई एक्सपारी डेट के साथ तैयार करने के करीब 18 रुपये का खर्चा आता। इसके बाद वह उसे बाजार में 60 से 75 रुपये के बीच बेच देता और दुकानदार ग्राहकों को उसे पांच से 10 रुपये कम कीमत में देकर वह भी मुनाफा कमाता मगर पुलिस ने पूरे खेल का भंडाफोड कर दिया।

    यह माल पुलिस ने किया बरामद

    पुलिस ने आरोपित के पास से 320 कार्टून गत्ता पेटी ,38 बोरी प्लास्टिक के बोरों में विभिन्न कंपनियों के एक्सपायरी डेट के कास्मेटिक एवं ऐलोपेथिक प्रोडक्ट, भारी मात्रा में प्रिंटेड लेवल, प्रोडक्ट स्टीकर, मैन्यू फ्रेक्चर प्राइस व ब्रांड एक्सपायरी डेट डालने की मुहर, थिनर की बोतलें पांच बंडल पैकिंग, पन्नी, हीट सीलिंग मशीन ,प्लास्टिक पैकेजिंग मशीन (कीमत करीब 01 करोड 20 लाख रुपये का), इसके अलावा प्रमुख कंपनियां बेबी जानसन लोशन, पाउडर, आयल, शेम्पू व वाइप्स मिली।

    ये सामान मिला

    इसके अलावा एंगेज, स्पिंज के परफ्यूम, केश किंग तेल और शैम्पू, गुड नाइट मास्क्यूटो मशीन व रिफिल, पार्क एवेन्यू परफ्यूम, बजाज सरसों आंवला तेल, झंडू बाम, लिवोन सीरम तेल एवं हेयर ड्रायर, डर्मीकूल पाउडर, कोलगेट टूथपेस्ट, फेयर एंड हेंडसम क्रीम, सिंथौल स्प्रे, नवरत्न कूल पाउडर, वाव फेसवाश , एवर यूथ स्क्रव क्रीम, लिव क्रीम, एवरयूथ लोशन, वेसलीन क्रीम बरामद की है।

    ब्रांडेड कंपनियों का नकली माल

    वहीं गुलावरी कोल्ड क्रीम, गुडनाइट मास्क्यूटो फास्ट कार्ड, कारा कंपनी के वाइप्स, नेमसन कोल्ड क्रीम, फेयर एंड लवली विंटर क्रीम, निविया बॉडी लोशन, हिमालय लिप वाम, वेसलीन मास्च्यूराइजर, निविया मिल्क क्रीम, स्पंज परफ्यूम, हिमालया फेशवाश, नेमसन फूड व्लो बॉडी लोशन, इमामी कोल्ड क्रीम, सिल्क एंड साइन आयल, शीपाल बाडी स्प्रे, डावर आंवला तेल, बोरोलीन क्रीम, कारा ब्यूटी फेसवाश, निहार आयल, इमामी हेयर आयल, नीविया कोल्ड क्रीम, कोकोनट बाडी लोशन, मार्गो फेसवाश बरामद किया है।

    डेनेवर परफ्यूम, बजाज आंवला तेल, निविया सन स्क्रीन, क्लीन एंड क्लीयर फेशवाश, आनियान हरवल शेम्पू, सेवलान लिक्यूड, पार्क इवेन्यू सेविंग क्रीम, सेट वेट जेल, प्रेगा न्यूज किट, हिट मास्क्यूटो, एयर पाकेट परफ्यूम, लीजा साबुन, टेटमोसोल साबुन, नियोन हेयर आयल, एल्केमश परफ्यूम, फ्रूट ब्लो क्रीम, झंडू हनी एवं अन्य कई कंपनियों के प्रोडक्ट बरामद हुए हैं।

    ये भी पढ़ेंः मेरठ सौरभ हत्याकांड: कितने दिन की है मुस्कान की प्रेग्नेंसी? अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा

    आरोपित दिल्ली के सदर बाजार से सस्ते में कॉस्मेटिक का एक्सपायरी माल खरीदकर लाता था। यहां पर लाने के बाद मशीनों आदि की मदद से उनकी एक्सपायरी डेट को मिटाकर उन पर नई डेट डाली जाती थी। इसके बाद उसे बाजारों में सप्लाई किया जाता था। आरोपित के पास से 1.20 करोड़ रुपये की मशीन के साथ ही करोड़ों रुपये का माल बरामद किया गया है। मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  - मानुष पारीक, एसपी सिटी।

    ये भी पढ़ेंः खोपड़ी में छेद कर दूंगा... व्यापारी ने सामान के पैसे मांगे तो सिपाही ने दी धमकी, SP अभिषेक झा ने की कार्रवाई