Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली का नया लुक: पीलीभीत बाईपास बनेगा 8-लेन, एयरपोर्ट जाना होगा आसान; बीडीए ने तैयार किया ₹130 करोड़ का बजट

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 04:16 PM (IST)

    बरेली में पीलीभीत रोड को सेटेलाइट से बैरियर-टू तक आठ लेन का बनाया जाएगा, जिसमें दोनों ओर सर्विस रोड भी होंगी। इस परियोजना पर बीडीए ₹130 करोड़ खर्च करे ...और पढ़ें

    पीलीभीत बाइपास रोड के चौड़ीकरण की बन रही योजना। जागरण

    पीलीभीत बाइपास रोड के चौड़ीकरण की बन रही योजना। जागरण

    HighLights

    1. बीडीए की प्रारंभिक कार्ययोजना को मंडलायुक्त के साथ मंथन कर लगेगी मुहर

    जागरण संवाददाता, बरेली। पीलीभीत रोड चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। आठ लेन सड़क और दोनों ओर एक-एक लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विकास प्राधिकरण 130 करोड़ खर्च करेगा। बीडीए अधिकारियों के अनुसार बुधवार या गुरुवार को मंडलायुक्त के समक्ष प्रारंभिक कार्ययोजना को रख परियोजना के निर्माण की कवायद आगे बढ़ाई जाएगी।

    इस मार्ग के बनने से आम राहगीरों के साथ एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिल सकेगी। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने सेटेलाइट से बैरियर-टू-तक आठ लेन मार्ग और फ्लाईओवर की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए थे।

    इस पर बीडीए की ओर से सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं संग परियोजना की संभावनाओं को टटोलते हुए प्रारंभिक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। परियोजना के तहत आठ लेन मार्ग और सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। वहीं, डोहरा मोड़ व बीसलपुर रोड चौराहा पर फ्लाईओवर के निर्माण से परियोजना की लागत बढ़ने और समय अधिक लगने की संभावना जताई गई।

    बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. के अनुसार कार्ययोजना को शीघ्र ही मंडलायुक्त के समक्ष रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीडीए की ओर से शाहजहांपुर रोड, बदायूं रोड, बीसलपुर रोड और रामपुर रोड को फोर और सिक्सलेन में बदलने के बाद अब पीलीभीत बाइपास रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    इसके लिए बीडीए ने बैरियर-टू से बड़ा बाइपास तक सिक्सलेन निर्माण मई में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। मार्ग के शेष हिस्से के रूप में बैरियर-टू से सेटेलाइट तक बीडीए की ओर से आठ लेन और मार्ग के दोनों ओर साढ़े पांच मीटर की सर्विस रोड की कार्ययोजना बनाई गई है।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब मर्जी के मालिक होंगे बिजली उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए नहीं होगी कोई जोर-जबरदस्ती