यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरेली उपद्रव में कौन-कौन था शामिल? 'Eagle Eye' बता देगी सब कुछ; फिर एक्शन लेगी पुलिस
बरेली पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए ईगल आई नामक नया सॉफ्टवेयर खरीदा है। यह सॉफ्टवेयर वीडियो से उपद्रवियों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। वीडियो से उपद्रवियों को छांटने के लिए बरेली पुलिस ने 'ईगल आई' नाम का एक नया सॉफ्टवेयर खरीदा है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से पुलिस को उपद्रवियों की पहचान करने में आसानी होगी। पुलिस के पास सीसीटीवी, ड्रोन से लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली तमाम वीडियो का रिकॉर्ड सुरक्षित हो गया है। उन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस एक-एक उपद्रवी को चिह्नित कर रही है।
उपद्रव में भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले तीन यूट्यूबर चिह्नित
