सावधान: बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर ये 5 जगहें बनीं 'यमराज का घर', सर्वे में हुआ खौफनाक खुलासा!
बरेली-शाहजहांपुर हाईवे को सेफ लाइफ फाउंडेशन ने 'क्रिटिकल कॉरिडोर' घोषित किया है। टिसुआ की संकरी पुलिया और फतेहगंज पूर्वी के खतरनाक कट्स पर अब बड़ा एक्श ...और पढ़ें

शाहजहांपुर रोड पर क्रिटिकल कारीडोर के सर्वे के दौरान डिवाइडर से बाइक निकालने वालों का चालान कराती परिवहन विभाग की टीम। सौ. परिवहन विभाग
जागरण संवाददाता, बरेली। घटित दुर्घटनाओं और जानमाल की क्षति के आंकड़ों के आधार पर सेव लाइफ फाउंडेशन की ओर से जिले में सड़क सुरक्षा विश्लेषण में बरेली बाइपास बड़ा बाइपास इंवर्टिस विश्वविद्यालय से फतेहगंज पूर्वी शाहजहांपुर सीमा तक क्रिटिकल कारीडोर घोषित किया है। परिवहन विभाग, एनएचएआइ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे कर दुर्घटना के कारणों का चिह्नांकन किया। टिसुआ में नहर की पुलिया संकरी होने और फतेहगंज पूर्वी में मीडियन कट को खतरनाक बताते हुए सुधार करने की संस्तुति की गई।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण बरेली-सीतापुर खंड के दीपक कुमार व संदीप, परिवहन विभाग से यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति, पुलिस विभाग से बिथरी थाना के इंतजार हुसैन, फरीदपुर से वीरेंद्र सिंह, फतेहगंज पूर्वी से संगम शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से फरीदपुर के डा. अनुराग गौतम की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे कर दुर्घटना के कारण चिह्नित किए।
मार्ग की भौतिक स्थिति, यातायात दबाव, जंक्शन संरचना, संकेतकों की उपलब्धता एवं दुर्घटना संभाव्यता के कारकों का परीक्षण किया गया।संयुक्त सर्वे में पाया गया कि टिसुआ में नहर पर बनी पुलिया संकरी है, समीप उच्च यातायात वाला जंक्शन एवं स्थानीय बाजार होने से दुर्घटना जोखिम अधिक है। यहां व्हीक्यूलर अंडरपास, ग्रेड सेपरेशन की आवश्यकता बताई गई।
फतेहगंज पूर्वी से आगे जिला सीमा के निकट स्थित मीडियन कट को सुरक्षा दृष्टि से बंद किए जाने की संस्तुति की गई। फरीदपुर बाइपास के दोनों जीरो प्वाइंट्स पर व्हीक्यूलर अंडरपास या फ्लाइओवर निर्माण की आवश्यकता चिह्नित की गई। उदयपुर मोहनलाल से जुड़ने वाली सड़क ढाल के साथ हाईवे में मिलती है, जिससे सुरक्षित विलय प्रभावित होता है।
खबरें और भी
इस स्थान पर सर्विस रोड निर्माण, प्रत्यक्ष मिलान बंद करने तथा सड़क स्तर समायोजन का सुझाव दिया गया। हरेली–हरेला जंक्शन पर क्रास मूवमेंट को देखते हुए व्हीक्यूलर अंडरपास निर्माण की आवश्यकता बताई गई। कई स्थानों पर सड़क पटरियों की अनुपलब्धता, क्षतिग्रस्त होने, वृक्षों की शाखाओं का कैरेज वे तक फैलाव तथा संकेतकों की दृश्यता में बाधा मिली, जिनकी त्वरित सुधार कराने की संस्तुति की गई।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा उक्त खंड को प्राथमिकता पर लेते हुए चरणबद्ध सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उद्देश्य है कि अभियांत्रिकीय सुधार, प्रभावी प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
डिवाइडर कुदा रहे तीन बाइक सवारों का चालान
संयुक्त सर्वे के दौरान फरीदपुर टोल प्लाजा के पास साइलेंसर बदलकर बुलट से पटाखा जैसी आवाज निकाल रहे तीन बुलट का चालान कर 15, 20 और 27 हजार जुर्माना लगाया गया। हाईवे का डिवाइडर कुदा रहे तीन बाइक सवारों का भी चालान किया गया।