Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली कॉलेज में बड़ा खेल! मेरिट से कम नंबर वालों ने भी जमा कर दी फीस, एजेंसी पर बैठी जांच

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:00 AM (IST)

    बरेली कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में बड़ी अनियमितता सामने आई है, जहाँ मेरिट से कम अंक वाले छात्रों ने भी बीए, बीएससी और बीकॉम की फीस जमा कर दी ...और पढ़ें

    बरेली कालेज में परीक्षा फार्म जमा करने पहुंचे विद्यार्थी। जागरण

    बरेली कालेज में परीक्षा फार्म जमा करने पहुंचे विद्यार्थी। जागरण

    HighLights

    1. सेमिनार हाल में रही आपाधापी की स्थिति, प्रवेश नियंत्रक ने लिखा पत्र

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली कालेज में चल रही स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया में बड़े स्तर पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता सामने आई है। यहां मेरिट से कम अंक वाले विद्यार्थियों ने भी बीए, बीएससी और बीकाम में फीस जमा कर दी है।

    गुरुवार को सेमिनार हाल में छात्रों का हंगामा होने और आपाधापी की स्थिति बनने पर प्रवेश नियंत्रक ने एजेंसी सियारा इन्फोटेक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राचार्य को पत्र लिखा। प्राचार्य ने जांच के लिए पांच सदस्यों की समिति बना दी है, जोकि शुक्रवार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    कालेज में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी सेमिनार हाल में पहुंचे और फार्म जमा करने की जिद करने लगे। शिक्षकों के पूछने पर सभी बीए, बीएससी और बीकाम के छात्रों ने कहा कि पोर्टल पर उन्होंने फीस जमा कर दी है।

    जब उन विद्यार्थियों के अंक देखे गए तो अधिकांश के मेरिट से भी कम दिखे। इस पर शिक्षक छात्रों को जवाब नहीं दे सके, ऐसे में उन्हें 12 जुलाई को फार्म लेकर कालेज आने के लिए कहा गया है।

    वहीं, बीकाम के फार्म जमा करने के लिए सेमिनार हाल में संबंधित शिक्षक नहीं मिला, जिस पर छात्र परेशान होते नजर आए। समाधान के लिए सभी प्रवेश नियंत्रक के पास पहुंचे।

    प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बार-बार हुई लापरवाही

    प्रवेश नियंत्रक प्रो. अजय कुमार सिंह ने प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय को पत्र लिखा कि प्रवेश एजेंसी की लापरवाही के कारण बुधवार को लगभग 15 छात्रों का बीए, बीएससी (बायो) और बीकाम में कटआफ मेरिट से नीचे के छात्रों की फीस जमा हो गई है।

    खबरें और भी

    जानकारी होने पर उन्होंने एजेंसी सियारा इन्फोटेक के सत्येन्द्र सिंह चौहान और कृष्णा भदौरिया को फोन कर इस गलती को तुरंत रोकने के लिए कहा। इसके बाद फिर गुरुवार को सुबह 4:33 बजे मेरिट चेक कर दोबारा संदेश भेजा, जिसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। दोपहर 12:10 बजे फिर एक बीए के छात्र की फीस कटआफ मेरिट से नीचे की जमा हो गई।

    समिति आज सौंपेगी रिपोर्ट

    मामले को प्राचार्य ने गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता मानते हुए उप-प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा के संयोजन में डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहन भूषण कलहंस, प्रवेश नियंत्रक प्रो. एके सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. आइएस चौहान व अस्थायी तृतीय श्रेणी कर्मचारी शैलेश कुमार मिश्रा की समिति बनाई गई है। जोकि 26 जून की दोपहर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    यह भी पढ़ें- बरेली नगर निगम में सपा पस्त, भाजपा मस्त! लगातार 9वीं बार निर्विरोध चुनाव कराकर बनाया रिकॉर्ड