यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हटाया जाए आजम से प्रतिबंध

बरेली। सपाईयों ने आजम खां पर लगे प्रतिबंध को हटाने की विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
दोपहर को विधायक शहजिल इस्लाम और जफर बेग एडीएम प्रशासन अरुण कुमार से मिलने पहुंचे। शहजिल ने कहा कि सपा की लहर देखकर भाजपा और कांग्रेस घबरा गई है। इसी के चलते दोनों ने साजिश रच कर आजम खां पर चुनाव आयोग के जरिये प्रतिबंध लगवाया है। चुनाव आयोग ने एक तरफ आजम खां पर प्रतिबंध लगा दिया जबकि भाजपा के अमित शाह को छोड़ दिया। यह लोकतंत्र में दिए अधिकारों की धज्जियां उड़ाना है। जफर बेग ने कहा कि चुनाव आयोग को आजम खां पर लगाए प्रतिबंध को हटा लेना चाहिए। इस मौके पर इलियास अहमद अंसारी, नीरज तिवारी, शमीम सुल्तानी, डा.रविंद्र यादव, अशोक यादव, आरिफ कुरैशी, हैदर अली, शमीम अहमद, अब्दुल कयूम मुन्ना, साकेत सुधांशु शर्मा, गनेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
