Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिपाही ने पत्नी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा...अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 12:55 PM (IST)

    बाराबंकी में एक विवाहिता ने अपने सिपाही पति पर मारपीट, ब्लैकमेल और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है, जिसके शरीर पर चोट ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. सिपाही पति पर पत्नी से मारपीट और ब्लैकमेल का आरोप।

    2. अश्लील वीडियो बनाकर जबरन गर्भपात की दवा दी गई।

    3. चार माह पहले हुई लव मैरिज के बाद से उत्पीड़न जारी।

    संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। विवाहिता ने सिपाही पति पर मारपीट करने का आराेप लगाया है। महिला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है, जिसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं।

    डायल 112 में तैनात एक सिपाही मुरादाबाद जिले का रहने वाला है, जिसकी पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। दोनों का विवाह अक्टूबर 2025 में ही हुआ था। पीड़ित पत्नी के अनुसार वह इंटरनेट के माध्यम से संपर्क में आए थे। सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर पत्नी की तरह रखा और उसकी अश्लील वीडियो व फोटाे बना ली।

    प्रसारित करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल किया जाता था। उसको चार माह मुरादाबाद में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, जबरन गर्भपात की दवा दी गई। उसने जबरन दबाव बनाकर विवाह तो कर लिया, लेकिन वह उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है।

    कोतवाली नगर के एक मोहल्ला में किराए के कमरे में रहते हैं, जहां गुरुवार सुबह पति ने उसको बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गई, लेकिन उसको अस्पताल नहीं आने दिया गया। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर दिया। पीआरवी जाकर पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया।

    एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। उसके परिवारजन आ रहे हैं, जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पति का भाभी से था अफेयर...राज खुलने पर पत्नी ने किया विरोध तो ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा, अधमरा छोड़कर हुए फरार

    खबरें और भी