श्री लोधेश्वर महादेवा में जल चढ़ाने जा रहे कांवडियों की बाइकें टकराईं, चार घायल और एक लखनऊ रेफर
श्रावण के तीसरे सोमवार को श्री लोधेश्वर महादेवा जा रहे कांवड़ियों की दो बाइकें बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में टकरा गईं, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल कांवड़िया ललित को लखनऊ रेफर किया गया।
-1786914082957_m.webp)
श्री लोधेश्वर महादेवा जल चढ़ाने जा रहे कांवडियों की बाइक के बीच टक्कर।
HighLights
श्री लोधेश्वर महादेवा जा रहे कांवड़ियों की बाइकें आपस में भिड़ीं।
बाराबंकी के रामनगर में चार कांवड़िए घायल, एक गंभीर।
गंभीर घायल कांवड़िया ललित को लखनऊ के लिए रेफर किया गया।
प्रेम अवस्थी, बाराबंकी। श्रीलोधेश्वर महादेवा में सावन के तीसरे सोमवार को भी भक्तों और कांवडियों का रेला है। रविवार की रात करीब 12 बजे रामनगर क्षेत्र में सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर कांवड़ियों की दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे, सभी घायल हुए।
इनमें गंभीर घायल मोहम्मद पुर खाला थाने के थ्यौरी गांव के 22 वर्षीय ललित पुत्र शंभू गंभीर घायल हुए, जिन्हें सीएचसी राम नगर से जिला चिकित्सालय भेजा गया।
जिला चिकित्सालय से रात करीब पौने एक बजे ललित को लखनऊ केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।हांलाकि परिजन उसे निजी एंबुलेंस से निजी चिकित्सालय लेकर चले गए।
वहीं ललित का साथी चोटिल अवस्था में घटना स्थल से डर कर अपने गांव जा पहुंचा। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों का उपचार राम नगर सीएचसी पर चल रहा है।
सड़क सुरक्षा और इलाज पर सवाल
महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर ही सावन के दूसरे सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने से दो युवकों की मौत हो गई थी, फिर भी तीसरे सोमवार को हुए इस हादसे से सड़क सुरक्षा को लेकर रामनगर के साथ मोहम्मदपुर थाने की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

