विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठ महिलाएं बसों में करने लगीं मुफ्त यात्रा, बलिया में 2.08 लाख मह‍िलाओं को मिलेगा लाभ

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 02:42 PM (IST)

बलिया में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 30 ...और पढ़ें

बलिया में वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ, 2 लाख से अधिक को राहत।

बलिया में वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ, 2 लाख से अधिक को राहत।

HighLights

  1. बलिया में 60+ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा।

  2. जिले की 2.08 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ।

  3. यात्रा के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, बलिया। रोडवेज बसों में 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होने से जिले की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। शासन की पहल पर अब पात्र महिलाएं रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। 30 अगस्त से यह सुविधा रोडवेज बसों में दी जाने लगी है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 60 से 69 वर्ष की 1.30 लाख 808 महिलाएं हैं। वहीं 70 से 79 वर्ष की 78165 महिलाएं हैं। कुल मिलाकर जिले की करीब 2.08 लाख महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करने का लाभ मिलेगा। मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपनी आयु से संबंधित वैध पहचान पत्र या आधार कार्ड परिचालक को दिखाना होगा, जिसके बाद किराया नहीं लिया जाएगा। बलिया डिपो में 78 और बेल्थरारोड डिपो से 60 बसें संचालित दोनों मिलाकर 138 बसों को संचालन होता है।

17 रूटों पर महिलाओं को मिलेगी सुविधा
बलिया रोडवेज से वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ समेत जिले के बैरिया, मांझ़ी, सिताबदियारा, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा, गड़वार, नगरा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन होता है। इन रूटों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होने से बुजुर्ग महिलाओं को खासा लाभ मिलेगा। उन्हें इलाज, पारिवारिक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी।

बोली महिलाएं

  • रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा से बहुत राहत मिलेगी। इलाज के लिए अक्सर बस से जाना पड़ता है, ऐसे में मुफ्त यात्रा से काफी बचत होगी।-उर्मिला देवी
  • इलाज के लिए कई बार दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। बसों में अब किराया नहीं देना पड़ेगा, जिससे काफी राहत मिलेगी। सरकार ने अच्छा उपहार दिया है।-मीरा देवी
  • रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से वरिष्ठ महिलाओं में उत्साह है। सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं की परेशानी को समझते हुए अच्छी पहल की है। मीना देवी
  • अब रिश्तेदारी या जरूरी काम से कहीं जाना होगा तो किराये की चिंता नहीं रहेगी। इस सुविधा से पेंशन पर निर्भर महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। घेवती देवी

--------

बोले व‍िभागीय ज‍िम्‍मेदाार

  • रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। पहले दिन कम संख्या में इस उम्र की महिलाएं यात्रा कीं। अधिकांश के पास आधार कार्ड भी नहीं था।-मित्रसेन यादव, परिचालक।
  • राेडवेज बस में आज से मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसके लिए निर्देश प्राप्त हो गए हैं। यात्रा में बुजुर्ग महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।-बनवारी यादव, चालक।

-वरिष्ठ महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए परिचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बसों में यात्रा के दौरान आयु प्रमाण की जांच के बाद उन्हें निश्शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाने लगी है।

-

महेश चंद्र पांडेय, एआरएम, रोडवेज, बलिया।