विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: घरेलू कलह का खूनी अंजाम! बहू ने सास को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Updated: Wed, 28 May 2025 09:07 PM (IST)

बलिया में पारिवारिक कलह के चलते बहू ने सास की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने बहू और पोते के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस माम ...और पढ़ें

पारिवारिक कलह में बहू ने लाठी से पीटकर किया सास की हत्या।
पारिवारिक कलह में बहू ने लाठी से पीटकर किया सास की हत्या।

जागरण संवाददाता, बलिया। पकड़ी क्षेत्र के भोरछपरा (जेठवार) गांव में पारिवारिक कलह को लेकर बहू ने सास की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पीड़ित ससुर ने बहू और नाती के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी बाबूलाल यादव और उनकी पत्नी 65 वर्षीय सहदेईया का विधवा बहू प्रमिला यादव से अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बुधवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा- सुनी होने लगी। इस दौरान बहू ने अपनी सास पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी से उसके आंख के पास गहरी चोट लगने से घायल हो गई।

आसपास के लाेग घायल सहदेईया देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए जहां हालत नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे की रास्ते में दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।