Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में 2 जुलाई से शुरू होगी 'वीबी-ग्राम-जी' योजना, एक साथ शुरू होंगे 153 विकास कार्य

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:52 PM (GMT+05:30)

    बलिया जिले में 2 जुलाई से केंद्र सरकार की नई वीबी-ग्राम-जी योजना के तहत 153 ग्रामीण विकास कार्यों की शुरुआत होगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. 2 जुलाई से बलिया में 153 विकास कार्य शुरू।

    2. वीबी-ग्राम-जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का विकास।

    3. सड़क, नाली, तालाब जीर्णोद्धार से रोजगार के अवसर।

    जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में ग्रामीण विकास कार्यों को नई रफ्तार देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार की नई वीबी-ग्राम-जी योजना के तहत दो जुलाई को बलिया में एक साथ 153 विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक विकास खंड की दो-दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी जाएगी।

    पहले चरण में बलिया जिले में ग्रामीण सड़कों का निर्माण, नाली व्यवस्था, तालाबों का जीर्णोद्धार, जल संरक्षण कार्य, सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विकास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

    इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शासन ने सभी जिलों को कार्यक्रम की फोटो रिपोर्ट और गतिविधियों का विवरण राज्य मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी विकास खंडों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बलिया में 933.60 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ फायर स्टेशन, हैंडओवर का इंतजार