बहराइच में जंगली जीव के हमले से दो बच्चे घायल, ग्रामीणों में भेड़िये को लेकर दहशत
बहराइच के फखरपुर में बकरी चरा रहे दो बच्चों पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बहराइच। बकरी चरा रहे बालकों पर देर शाम जंगली जीव ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आसपास के लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमले के बाद एक बार फिर ग्रामीणों में भेड़िया को लेकर दहशत व्याप्त हो रही है। हालांकि, डीएफओ ने साफ कहा कि वन्य जीव के हमले में बालक घायल नहीं हुए हैं।
फखरपुर के मुनीजरपुरवा निवासी आठ वर्षीय छोटू व बढ़काई चंगिया निवासी नौ वर्षीय अलफिशा बकरियों को घास चराने के लिए सोमवार को ईनामी गांव के पास गए थे।
देर शाम घर वापस जाते समय गन्ने के खेत से निकल कर आए जंगली जीव ने दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बालकों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जीव गन्ने के खेत में भाग गया। घायलों को खैरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां प्राथमिक इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां वन्यजीव वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। बहराइच वन प्रभाग के वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिन्हों की जांच कर शुरू की है।
वहीं, वन्यजीव के हमले को लेकर ग्रामीणों में एक बार फिर भेड़िया को लेकर भय व्याप्त हो गया है। डीएफओ संदरेश ने बताया कि दोनों वन्य जीव के हमले में घायल नहीं लग रहे हैं। बच्चों के घायल होने को अन्य कारण होगा।
ग्रामीणों ने हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। बहराइच वन प्रभाग के वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पगचिन्हों से भेड़िया या सियार के हमले की आशंका वनाधिकारी जता रहे हैं। वहीं वन्यजीव के हमले को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।