बहराइच मेडिकल कॉलेज में 3.75 करोड़ की लागत से नर्सिंग हॉस्टल बनकर तैयार, छात्राओं को मिलेगा लाभ
बहराइच मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 72 छात्राओं के लिए 3.75 करोड़ रुपये की लागत से नया हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। यह हॉस्टल छात्राओं की आवास स ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
बहराइच में 72 बीएससी नर्सिंग छात्राओं के लिए हॉस्टल तैयार।
हॉस्टल निर्माण पर 3.75 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ।
छात्राओं को कम खर्च में आवास और पढ़ाई की सुविधा।
जागरण संवाददाता, बहराइच। बीएससी नर्सिंग करने वाली छात्राओं को अब हॉस्टल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 72 छात्राओं के लिए हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। अब इसे प्राचार्य को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं हॉस्टल में रह सकेंगी। हॉस्टल निर्माण पर 3.75 करोड़ रुपये बजट खर्च हुआ है।
मेडिकल कॉलेज में बीएएसी नर्सिंग की पढ़ाई हो रही है, लेकिन आवास की समस्या से छात्राओं को परेशानी होती थी। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शासन को पत्र लिखकर हॉस्टल निर्माण की जरूरत बताई थी।
शासन की ओर से हॉस्टल निर्माण की मंजूरी देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया गया था। लगभग डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला अस्पताल के निकट हॉस्टल का निर्माण चल रहा था। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की ओर से हॉस्टल का निर्माण पूरा करवा लिया गया है।
इस समय हॉस्टल के कमरे में पंखे लगाए जा रहे हैं। पंखा व अन्य कार्य होने के बाद एक सप्ताह में हॉस्टल मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद हॉस्टल में बीएएसी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राएं कम खर्च में रह सकेंगी।
एक कमरे में एक साथ दो छात्राएं रह सकती हैं। इससे उन्हें पढ़ाई में समस्या नहीं होगी। पढ़ाई करने के बाद पास में ही प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकती हैं। निर्माण पर तीन करोड़ 75 लाख रुपये बजट खर्च हुआ है।
खबरें और भी
बीएससी नर्सिंग छात्राओं के लिए हॉस्टल बन गया है। विभाग को मिलते ही छात्राओं के लिए अलाट कर दिया जाएगा। इससे नर्सिंग छात्राएं आवास में रह कर पढ़ाई कर सकें। हॉस्टल में छात्राओं के हित की अन्य सुविधाएं भी हैं। -डॉ. संजय खत्री प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
यह भी पढ़ें- सीएम पुरस्कार के लिए बलरामपुर की 113 पंचायतों ने किए आवेदन, 15 अगस्त तक मौका