बहराइच में चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी-कूलर, सात पर मुकदमा दर्ज
बहराइच के बक्शीपुरा मुहल्ले में बिजली विभाग ने चोरी के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें सात लोगों को 15 किलोवाट बिजली चोरी करते पकड़ा गया। ...और पढ़ें

HighLights
बक्शीपुरा में बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान।
सात लोगों को 15 किलोवाट बिजली चोरी करते पकड़ा।
चोरी की बिजली से एसी, कूलर चलाने पर मुकदमा।
जागरण संवाददाता, बहराइच। चोरी की बिजली से एसी, कूलर समेत अन्य उपकरण का प्रयोग कर रहे लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई की है। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बहराइच अधिशाषी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि शहर के बक्शीपुरा मुहल्ले में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। सात लोगों के घरों में घरेलू बिजली चोरी पकड़ी गई। उन्होने बताया कि अलग केबल जोड़कर एसी समेत अन्य उपकरण का प्रयोग कर सातों घर से 15 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
विजिलेंस टीम द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान अवर अभियंता विजिलेंस आलोक तिवारी , विजिलेंंस प्रभारी गिरिजेश कुमार गिरी ,आरक्षी रूपेंद्र कुमार, अंशुमान यादव, जनार्दन यादव मौजूद रहे।
तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर
विकासखंड विशेश्वरगंज के पुरैना बाजार में 16 जुलाई को फुंका ट्रांसफार्मर शनिवार शाम तक नहीं बदला जा सका। इससे बाजार व आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अधिशाषी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात तक बदलवा दिया जाएगा।
राज्यपाल को लिखा पत्र
गजाधरपुर: कैसरगंज, फखरपुर, जरवल इलाकाें में बिजली की अघोषित कटौती और विभाग की लापरवाही की शिकायतों के बाद शनिवार को सपा विधायक आनंद यादव ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। विधायक के प्रतिनिधि ने महामहिम राज्यपाल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर दाताराम मौर्य, बृजेश कुमार पाठक, हाजी सफी उल्ला अंसारी मौजूद रहे।