Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा में लापरवाही: दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर में वाहन घुसने पर बागपत के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:25 PM (IST)

    बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में कांवड़ियों के वाहन घुसने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। ड्यूटी प्वाइंट ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. तीन पुलिसकर्मी निलंबित, दो होमगार्ड पर कार्रवाई तय।

    2. कांवड़ियों के वाहन इकोनॉमिक कॉरिडोर में घुसने का मामला।

    3. एसपी सूरज कुमार राय ने गोपनीय जांच कराई।

    जागरण संवाददाता, बागपत। कांवड़ यात्रा में भी कुछ कर्मचारी मनमर्जी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर कांवड़ियों के वाहन दौड़े तो पड़ोसी जनपदों में भी खलबली गई। इसका पता लगाने के लिए ड्यूटी प्वाइंट चेक किए गए तो मवीकलां में विभिन्न स्थानों से तीन पुलिसकर्मी व दो होमगार्ड अनुपस्थित मिले, वहां से ही कांवड़ियों के वाहन चढ़े थे।

    एसपी ने लापरवाही मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया तथा होमगार्ड की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी गई। उन पर जल्द कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

    जांच में ड्यूटी प्वाइंट से अनुपस्थित मिले पांचों कर्मी

    इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दो अगस्त की सुबह हिलवाड़ी गांव के निकट कांवड़ियों की स्कॉर्पियो में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिसमें सात कांवड़िये घायल हो गए थे। इसके बाद भी कुछ कर्मचारी ड्यूटी के प्रति गंभीर नजर नहीं आए। चार अगस्त की रात कांवड़ियों के वाहन इकोनॉमिक कॉरिडोर में प्रवेश कर गए। इसका तब पता चला जब दूसरे जनपदों के अधिकारियों के मोबाइल घनघनाने लगे, क्योंकि संबंधित जनपदों की पुलिस ने जानकारी की तो कांवड़ियों ने अवगत कराया किया कि मवीकलां इंटरचेंज से इकोनॉमिक कॉरिडोर में प्रवेश किया था।

    होमगार्ड की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी

    एसपी सूरज कुमार राय ने इसको गंभीरता से लेते हुए एक टीम से गोपनीय रूप से जांच कराई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, इसके बाद अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि जांच के अनुसार मवीकलां में इकोनॉमिक कॉरिडोर के कट समेत तीन प्वाइंट पर हेड कॉन्स्टेबल राजबहादुर व राजकुमार, कॉन्स्टेबल निशांत व होमगार्ड सुधीर व कुलदीप अनुपस्थित मिले। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों होमगार्ड की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    बड़ागांव कट से हटाया गया था हेड कॉन्स्टेबल

    पुलिस के अनुसार हेड कॉन्स्टेबल राजबहादुर की ड्यूटी पहले बड़ागांव कट पर थी। जहां पर रात के समय माल वाहन निकलवाने की मौखिक शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची थी। इसके बाद उसे वहां से हटाया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया पूरा