Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलर्ट मोड पर रही पुलिस... शिवभक्तों को गांगनौली कट से कारिडोर में घुसने से रोका

    By Veerpal Pal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:30 PM (IST)

    पुलिस ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनौली के पास वैकल्पिक रास्ते से कांवड़ियों को ऊपर चढ़ने से रोका। कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों की सु ...और पढ़ें

    दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरीडोर पर गांगनौली अस्थाई कट से चढ़ने का प्रयास करते कांवड़ियों को रोकते पुलिसकर्मी। जागरण

    दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरीडोर पर गांगनौली अस्थाई कट से चढ़ने का प्रयास करते कांवड़ियों को रोकते पुलिसकर्मी। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने गांगनौली कट पर कांवड़ियों को कॉरिडोर पर चढ़ने से रोका।

    2. दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट।

    3. हरियाणा के कांवड़ियों को समझा-बुझाकर वैकल्पिक मार्ग से लौटाया गया।

    संवाद सूत्र, दाहा (बिजनौर)। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर बने वैकल्पिक रास्ते पर पुलिस ने सख्त पहरा लगा रखा है, ताकि कांवड़िये इस रास्ते से ऊपर न चढ़ जाएं। रविवार को कांवड़ियों ने अस्थाई कट से ऊपर चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस कांवड़ियों को समझा-बुझाकर वापस लौटाती रही।

    दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर गांगनौली के पास वैकल्पिक रास्ते पर क्षेत्रवासी स्थाई कट की मांग को लेकर धरना देकर बैठे हैं। उधर, इस समय कांवड़ मेला चल रहा है। हरियाणा जाने वाली अधिकांश बड़ी डाक कांवड़ पुसार से गांगनौली होते हुए बराल निकाली जा रही हैं, जिस पर पुलिस ने सावधानी बरतते हुए अस्थाई कट के पास पुलिस लगा दी गई, ताकि कोई भी कांवड़िया इस कट से हाईवे पर न चढ़ जाए। इसमें धरनारत लोग भी कांवड़ियों को रोकने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

    रविवार को अस्थाई कट से एक कार को चढ़ते देख हरियाणा के कांवड़ियों ने भी चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाया बुझाया, बताया कि हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों को चढ़ने से रोक लगाई गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। कांवड़िये पहले तो कट से ही ऊपर चढ़ने की जिद करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया। इसके बाद कांवड़़िये बराल मार्ग से होकर निकलते रहे।