Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे: म्यूजिक सिस्टम संचालक की मौत, चार घायल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:47 PM (IST)

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों की पिकअप पलटने से म्यूजिक सिस्टम संचालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसी हाईवे पर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. डाक कांवड़ यात्रा में पिकअप पलटने से एक की मौत

    2. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हुए

    3. अलग हादसे में बाइक फिसलने से दो और कांवड़िये घायल

    जागरण संवाददाता, बागपत। डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नैथला मोड़ के निकट एक वाहन को बचाने के प्रयास में कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसकी अस्थाई छत से गिरने से म्यूजिक सिस्टम संचालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियां को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
    हरियाणा के जनपद झज्जर के ग्राम माछरौली से 10-12 शिवभक्त डाक कांवड़ लेने के लिए पिकअप गाड़ी से शुक्रवार रात हरिद्वार जा रहे थे। इनमें से कुछ कांवड़ियां बल्लियां से बनाई गई गाड़ी की छत पर बैठे हुए थे।

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ हादसा

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम नैथला मोड़ के निकट पहुंचने पर सामने से आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। उसकी छत पर बैठे म्यूजिक सिस्टम संचालक 31 वर्षीय सुंदर पुत्र लालचंद निवासी ग्राम माछरौली के अलावा 23 वर्षीय सतीश पुत्र विनोद निवासी ग्राम अहेरी व 20 वर्षीय संदीप उर्फ बच्ची पुत्र सुदामा निवासी ग्राम कुदान, जनपद झज्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने सुंदर को मृत घोषित किया तथा अन्य दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा सुंदर के शव को कब्जे में लिया।

    घायल दो कांवड़ियां अस्पताल से रेफर

    कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि पिकअप से गिरने से शिवभक्त सुंदर की मृत्यु हो गई। दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    हाईवे पर बाइक फिसली, दो कांवड़ियां घायल

    दिल्ली के कराेल बाग निवासी 26 वर्षीय हिमांशु व 31 वर्षीय जयपाल बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला के पास पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह दोनों घायल हो गए। उन्हें बड़ौत सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- ताश के पत्ते की तरह ढह गया 150 साल पुराना मकान, आगरा में बड़ा हादसा टला

    खबरें और भी