बागपत में सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से पलटा पिकअप, 4 की मौत और 20 घायल
बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर देर रात कैंटर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे ...और पढ़ें
HighLights
बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर भीषण सड़क हादसा हुआ।
कैंटर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा।
हादसे में चार की मौत, 20 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए।
जागरण संवाददाता, बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल (ईपीई) पर रविवार देर रात करीब पौने दो बजे कैंटर की टक्कर से बागड़ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी बदायूं के रहने वाले हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में 32 लोग सवार थे।
बदायूं के गांव अल्हापुर से लोग राजस्थान के बागड़ यात्रा पर गए थे। रात में वापस आते समय ईपीई पर बड़ागांव के पास कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। अधिकाशं लोग उसके नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों को घायलों को सीएचसी खेकड़ा और जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
कुछ गंभीर घायलों को दिल्ली व मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि एक मृतक रामेश्वर निवासी अल्हापुर की पहचान हो पाई है।
