Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने ली गोआश्रय स्थलों की खैर-खबर, खामियां दूर करने के लिए होगी पहल

    By Zaheer Hasan Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:26 PM (IST)

    बागपत में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सभी 27 गो आश्रय स्थलों के निरीक्षण का निर्देश दिया है। अधिकारियों को 10 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी, जिसमें ख ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. सीडीओ ने बागपत के 27 गो आश्रय स्थलों के निरीक्षण का आदेश दिया।

    2. अधिकारियों को 10 अगस्त तक निरीक्षण रिपोर्ट सौंपने के निर्देश।

    3. निरीक्षण में मिली खामियों को दूरकर गोवंश को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, बागपत। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सभी 27 गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने का विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिया है। अधिकारियों को गो आश्रय स्थलों के निरीक्षण में मिलने वाली खामियों को दूर कराने के लिए सीडीओ को अपनी रिपोर्ट देंगे।

    नोडल अधिकारियों को निरीक्षण कर 10 अगस्त की दोपहर तीन बजे तक अपनी रिपोर्ट देनी होगी। अधिकारियों को गो आश्रय स्थलों में गोवंशियों की संख्या, भूसा, हरा चारा, पेयजल, सफाई, बिजली आपूर्ति, बीमार गोवंश का उपचार, कीचड़ की स्थिति, केयरटेकर की उपस्थिति, जल निकासी, वैक्सीनेशन, पशु चिकित्सक द्वारा गो आश्रय स्थल जाने की स्थिति को देखेंगे। लागबुक, चिकित्सा पंजिका, भूसा-राशन पंजिका, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति व गो आश्रय स्थल के ऊपर से बिजली लाइन जा रही या नहीं, आदि बिंदुओं पर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे।

    अधिकारी न केवल निरीक्षण करेंगे, बल्कि गो आश्रय स्थल के फोटोग्राफ लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। निरीक्षण में मिली खामियां दूर कराई जाएंगी। बता दें कि गो आश्रय स्थलों में आठ हजार गोवंशीय संरक्षित हैं। वहीं, सीडीओ ने मुख्य पशु चिकत्साधिकारी को अमीनगर सराय मोड़, डौला तथा भड़ल के पास सड़कों से बेसहारा गोवंशियों को पड़कवाकर गो आश्रय स्थल भिजवाने के लिए सख्त निर्देश दिया है।