विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budaun Crime News: रंजिश के चलते युवक को बदमाशों में मारी गोली, हालत गंभीर; दो गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Updated: Sat, 29 Jul 2023 01:25 PM (IST)

Budaun उत्तर प्रदेश के बदायूं में सट्टेबाजों ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। दरअसल चाहरमीर के एक युवक हकीमबाड़ा निवासी तीन सट्टेबाजों की ...और पढ़ें

रंजिश के चलते युवक को बदमाशों में मारी गोली, हालत गंभीर; दो गिरफ्तार
रंजिश के चलते युवक को बदमाशों में मारी गोली, हालत गंभीर; दो गिरफ्तार

बदायूं, जागरण संवाददाता। बदायूं में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। दरअसल कुछ दिन पहले चाहरमीर के एक युवक हकीमबाड़ा निवासी तीन सट्टेबाजों की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी रंजिश में शुक्रवार देर रात तीनों आरोपितों ने युवक को घेरकर पीटा, इसके बाद फायर कर दिया।

सट्टेबाजों ने गोली फायर की और गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे उसकी जान बच गई। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजों की कब्र पर फूल चढ़ाने जा रहा था मुजम्मिल

मामला शहर के कादरी गेट का शुक्रवार रात 11 बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चाहरमीर निवासी मुजम्मिल मियां उर्फ चांद अपने भतीजों की कब्र पर फूल चढ़ाने जा रहा था। मुजम्मिल के मुताबिक वह जब कादरी गेट पर पहुंचा कि तभी पीछे से आए हकीमबाड़ा निवासी नदीम, फारुख और असद ने उसे घेर लिया। गाली गलौज करते हुए कहा कि हमारी पुलिस से शिकायत करेगा तो बच जाएगा। इसके बाद तीनों ने लात घूसों से उसे पीटना शुरू कर दिया।

हाथ में लगी गोली, बच गई जान

मुजम्मिल ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसकी सीने पर सटा कर गोली चला दी। लेकिन समय रहते उसने हाथ झटक दिया, जिससे गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद तीनों आरोपित उसे मरणासन्न समझ कर भाग गए। फायरिंग की जानकारी पर कोतवाली पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

नदीम और फारुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजम्मिल ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर नदीम और फारुख को गिरफ्तार कर लिया। जबकि असद अभी फरार है। इस संबंध में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो को गिरफ्तार कर लिया है, एक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।