Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में तनाव: हिंदू किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, जबरन निकाह और मतांतरण का दबाव

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 10:11 PM (IST)

    बदायूं के सहसवान में 11वीं की हिंदू किशोरी से दुष्कर्म और जबरन मतांतरण (धर्म परिवर्तन) के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी फैजी पर आपत्तिजनक ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. हंगामे के बाद रात साढ़े आठ बजे के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

    जागरण संवाददाता, बदायूं। सहसवान नगर के एक मुहल्ले में हिंदू किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय का युवक करीब एक साल से उसे धमका कर दुष्कर्म करता आ रहा है। उसके पास आपत्तिजनक वीडियो है। वह प्रसारित करने की धमकी दे रहा है और उसने मतांतरण कराने का भी प्रयास किया।

    हिंदू संगठनों ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपित को गिरफ्तार कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी एक इंटर कालेज में 11 वीं की छात्रा है। उसका कहना है कि कालेज आने जाने के दौरान आरोपित फैजी उसके पीछा करता था। कई बार उसने विरोध किया लेकिन आरोपित नहीं माना।

    एक दिन पीछा करते हुए वह उसके घर में घुस आया और उसने अकेला देखकर किशोरी को डराया धमकाया, उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसके बाद से वह लगातार किशोरी को वीडियो दिखाकर प्रसारित करने की धमकी देने लगा और उसको प्रताड़ित करने लगा।

    वह उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था। अभी कुछ दिन पहले ही उसने वीडियो दिखा कर कहा था कि वह इसको प्रसारित कर देगा। उसके बाद तेरी इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। वह कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगी। उसके साथ मतांतरण करके निकाह कर ले।

    उसके आतंकवादियों से संबंध हैं। वह उसे जान से मरवा देगा। जब किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट भी की। इस पर किशोरी ने अपने स्वजन को पूरी घटना बताई। तब उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

    खबरें और भी

    वहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तमाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपित को गिरफ्तार कराने की मांग करते हुए हंगाामा किया और उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की।

    यह भी पढ़ें- बदायूं में कुदरत का कहर: आंधी में टेंपो पर गिरा 50 साल पुराना पेड़, 23 साल की शबा की दर्दनाक मौत