बदायूं: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला, आरोपी मोनिश पर POCSO एक्ट में FIR
बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मोनिश के खिलाफ दुष्कर् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
जागरण संवाददाता, बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी दस वर्षीय बच्ची जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपित मोनिश वहां पहुंच गया। जो बच्ची कैब मक्का के खेत में खींच ले गया। जहां आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
जब बच्ची ने विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की, तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई।
पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि आरोपित फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बदायूं: जमीन विवाद में किसान ने हाईटेंशन टावर पर लगाया फंदा, शटडाउन के चक्कर में 6 घंटे लटका रहा शव