Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में सरयू ने पार क‍िया खतरा ब‍िंंदु, मऊ में खतरे के न‍िशान के करीब पहुंचा जलस्‍तर, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:26 PM (GMT+05:30)

    आजमगढ़ में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे निचले इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं और हरे चारे की समस्या खड़ी हो गई है। मऊ में ...और पढ़ें

    पूर्वांचल में सरयू का बढ़ा जलस्तर, आजमगढ़ में खतरा पार, मऊ में अलर्ट।

    पूर्वांचल में सरयू का बढ़ा जलस्तर, आजमगढ़ में खतरा पार, मऊ में अलर्ट।

    HighLights

    1. आजमगढ़ में सरयू नदी ने खतरा बिंदु पार किया।

    2. निचले इलाकों के खेत जलमग्न, हरे चारे की चिंता।

    3. मऊ में दो दिनों में खतरा बिंदु पार होने की आशंका।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पूर्वांचल मे सरयू का जलस्‍तर सबसे पहले आजमगढ़ में खतरा ब‍िंंदु को पार किया है। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से न‍िचले इलाकों के खेत जलमग्‍न होने लगे हैं। यही रुख बना रहा तो पशुओं को हरे चारे का अकाल भी होने लगेगा।  

    शनिवार की सुबह आठ बजे डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर लाल निशान 70.40 मीटर से‌ 17 सेंटीमीटर ऊपर 70.57 मीटर रिकार्ड किया गया। बदरहुआ नाले पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर से नीचे 42 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर रिकार्ड किया गया। जलस्तर बढ़ने से कटान कम हो गई है। हालांक‍ि च‍िंंता नदी के लगातार जलस्‍तर में इजाफे को लेकर बनी हुई है।  

    वहीं मऊ में नदी का जलस्तर शुक्रवार को 69.55 मीटर पर था। शनिवार को बढ़कर 69.70 पर पहुंच गया। शनिवार को 15 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। खतरा बिंदु 60.90 मीटर पर है। नदी खतरा बिंदु से मात्र 20 सेमी नीचे बह रही है। माना जा रहा है क‍ि अगले दो द‍िनों में यहां भी जलस्‍तर खतरा ब‍िंंदु के पार हो जाएगा।  

    बलिया जिले में गंगा में प्रति घंटा दो समी बढ़ाव हो रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 53.76 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 53.44 मीटर था। इस तरह 16 घंटे में गंगा के जलस्तर में 32 सेमी की वृद्धि हुई। सरयू का जलस्तर 63.86 मीटर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले 63.73 मीटर था। 16 घंटे में 13 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। सरयू अब न्यूनतम खतरा निशान से महज 15 सेमी नीचे है।

    खबरें और भी