यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Wheat Purchasing In UP: यूपी में गेहूं किसानों के लिए खुशखबरी, छुट्टियों में भी खुलेंगे क्रय केंद्र, अन्नदाताओं की फसल की होगी खरीद
Wheat Purchasing In UP अक्सर छुट्टियों के दिन भी किसान अपनी उपज बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर पहुंच जाते ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार को छोड़ अन्य अवकाश तिथि पर खोलने का निर्देश
- गेहूं की खरीद व किसानों की सुविधाओं को देखते हुए निर्णय
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अब अवकाश के दिन भी अन्नदाताओं के गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर होगी। रविवार को छोड़ अन्य अवकाश के तिथि पर क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सख्त निर्देश जारी किया गया है।
गेहूं की खरीद की रफ्तार बढ़ाना है। वहीं, किसानों की सुविधाओं को भी ख्याल रखते हुए निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।
कुल नौ लाख, 57 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित
जिले में 81 गेहूं क्रय केंद्रों पर कुल नौ लाख, 57 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। गेहूं बेचने के लिए 7019 किसानों ने अभी तक पंजीयन कराया हैं। इसमें 965 किसानों ने अपनी उपज की बिक्री की हैं। अभी तक 4792 टन की खरीद हो चुकी है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक राम मूर्ति ने बताया कि किसानों के लिए उचित रहेगा कि वह पहले जनपद में अपनी सुविधानुसार किसी भी गेहूं खरीद केंद्र पर अपने गेहूं बेचे और यदि उनकी सहूलियत के अनुसार मंडल के अन्य जनपद का कोई नजदीकी गेहूं खरीद केंद्र उनके नजदीक है तो सुविधानुसार वह वहां भी अपने गेहूं बेच सकते हैं।
केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी दशा में बिचौलियों का प्रवेश गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं होना चाहिए। आरएम ने गर्मी को देखते केंद्रों पर पानी आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
