Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़: कान के अंदर छिपा रखी थी ब्लूटूथ डिवाइस, UPSSSC परीक्षा में ऐसे पकड़ा गया नकलची

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:44 AM (IST)

    आजमगढ़ में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा में एक परीक्षार्थी आलोक पटेल को कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल करते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस ...और पढ़ें

    UPSSSC परीक्षा में नकल करने वाला गिरफ्तार

    UPSSSC परीक्षा में नकल करने वाला गिरफ्तार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा में शिब्ली इंटर कॉलेज केंद्र पर कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल करने का प्रयास कर रहे एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक इमरान खान ने पकड़ लिया।

    केंद्र व्यवस्थापक के तहरीर पर आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    पकड़े गए आरोपित की पहचान वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भड़ाव गांव निवासी आलोक पटेल के रूप में हुई। केंद्र व्यवस्थापक इमरान खान ने बताया कि परीक्षा के दौरान आरोपित परीक्षार्थी की गतविधि कुछ संदिग्ध लगने पर जब उसकी जांच की गई तो कुछ नहीं मिला।

    इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि ब्लूटूथ से नकल कर रहा था। इसके बाद मोबाइल की रोशनी देखने पर उसके कान के काफी अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लूटूथ) लगा मिला। केंद्र अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

    जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा के लिए कुल 7008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 6178 उपस्थित और 830 अनुपस्थित रहे। शिब्ली इंटर कॉलेज के अलावा अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

    नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल तैनात थी।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, पांच बार 112 नंबर पर किया कॉल; वाहन जलने के बाद पहुंची दमकल

    खबरें और भी